ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
उत्तरप्रदेश

चले लाठी-डंडे, महिलाओं ने बरसाए पत्थर, आधी बाल्टी मिट्टी के लिए हरदोई में ‘संग्राम’

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद में जमकर मारपीट का मामला साने आया है. इसमें एक तरफ के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठियां भांजी, वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने ईंट और पत्थर से हमला कर विरोधियों को पश्त कर दिया. इस वारदात में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मामला हरदोई के सांडी कस्बे में भटपुरी मुहल्ले का है.

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह के मुताबिक भटपुरी मुहल्ले में रहने वाले नौशाद और अब्दुल खालिक आपस में पड़ोसी हैं. इन दोनों के घर में कुछ खाली जमीन है. इनमें से एक पक्ष चबूतरा बनाने के लिए इसी जमीन में से मिट्टी की खुदाई कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं. इसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमला करते हुए साफ नजर आ रहा है.

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक इस वारदात में दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभी रूप से घायल हो गए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह के मुताबिक फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. घायलों के अलावा अन्य स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जो भी तथ्य सामने आएंगे, पुलिस उसके मुताबिक मामले में चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश करेगी.

Related Articles

Back to top button