ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले – क्लाइमेट जोन के अनुसार तैयार बीजों से होगी खेती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जारी की 109 किस्में

भोपाल। खेती के लिए देश के हर क्लाइमेट जोन के अनुसार बीजों की नई किस्में विकसित की गई हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) ने अलग-अलग फसलों के ऐसे 109 बीज तैयार किए हैं। रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजों की ये किस्में जारी की।

यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि क्लीन प्लांट प्रोग्राम के लिए 1,700 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जो किसान बागवानी के क्षेत्र में फलों की खेती करेंगे, उसके लिए पूरा एक सिस्टम है। इसके लिए नौ केंद्र बनाए जाएंगे।

  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष उर्वरक सब्सिडी के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान है, जिसे जरूरत पर और बढ़ाएंगे।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत लोगों को रोजगार कृषि क्षेत्र देता है। किसान अगर उत्पादक है तो सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। वह कुछ खरीदता है, उससे जीडीपी बढ़ती है।
  • शिवराज सिंह चौहान के अनुसार प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।
  • इसमें उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन लागत घटाना, कृषि उत्पाद का ठीक दाम देना, प्राकृतिक आपदा में नुकसान की क्षतिपूर्ति, कृषि का विविधीकरण, केवल परंपरागत फसल नहीं, फल, फूल, औषधि, मधुमक्खी पालन, कच्चे माल से विभिन्न चीजें बनाना और प्राकृतिक खेती सम्मिलित है।
  • उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के लिए ही उन्नत किस्म के बीज विकसित किए जा रहे हैं।
  • शिवराज ने बताया कि यूपीए की सरकार में कृषि बजट लगभग 27 हजार करोड़ रुपये होता था, वो अब सहयोगी क्षेत्र का मिलाकर 1.52 लाख करोड़ रुपये का है।
  • अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के कारण खाद के जहाजों को घूमकर आना पड़ता है, जिसमें समय भी लगता है। यह भार किसान पर न आए इसके लिए इस वर्ष 2,625 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया है।
इन बीजों की किस्में आएंगी
अनाज में चावल की नौ, गेहूं की दौ, जौ की एक, मक्का की छह, ज्वार, बाजरा, रागी, छीना, सांबा की एक-एक। अरहर की दो, चने की दो, मसूर की तीन, मटर की एक, मूंग की दो, तिलहन की सात, चारे की सात, गन्ने की सात, कपास की पांच, जूट की एक और बागवानी की 40 किस्में। धान की ऐसी किस्म भी तैयार की गई है, जिसमें 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा।
आइएएस रविंदर कुमार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निज सचिव नियुक्त
आईएएस अधिकारी रविंदर कुमार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। रविंदर कुमार अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम एंड यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) के 2012 बैच के आइएएस अधिकारी है। इनकी नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से 18 अप्रैल 2028 तक की अवधि यानी चार वर्ष के लिए की गई है। रविंदर कुमार वर्तमान में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button