ब्रेकिंग
भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस...
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव ने छात्राओं से किया संवाद, सैनिटरी पैड के लिए सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित किए 57 करोड़ रुपये

भोपाल। स्वाधीनता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पर्व भी आने वाला है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार तिरंगा अभियान चलाने के साथ-साथ बहन-बेटियों के सम्मान में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी सिलसिले में रविवार को राजधानी के रवींद्र भवन में ‘महाविद्यालयों, स्कूलों की एनसीसी/एनएसएस छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं से संवाद किया और समग्र शिक्षा अंतर्गत सैनिटेशन अभियान में बालिकाओं को सैनिटरी पैड के लिए करीब 57 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए खातों में अंतरित की।

कार्यक्रम के मंच से सीएम डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान किया। इस मौके पर छात्राओं ने सीएम को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर और उनसे संवाद करके छात्राएं काफी प्रफुल्लित नजर आईं।

Related Articles

Back to top button