ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा चुनाव, एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है. सिन्हा ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग के पास केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव तय करने का अधिकार है. साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. एक कार्यक्रम के दौरान एलजी सिन्हा ने यह बात कही.

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर की समय सीमा दिया है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए राजीव कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम का गठन किया गया है. बता दें कि 2018 में पीडीपी-भाजपा सरकार के गिरने के बाद जम्मू-कश्मीर छह साल से अधिक समय से केंद्र सरकार के शासन में है.

जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

जम्मू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान एलजी सिन्हा ने जून में श्रीनगर की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव जल्द ही होंगे. वहीं संसद में 5 अगस्त, 2019 को गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान का भी जिक्र किया. परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव होंगे और फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा भी दिया जाएगा. चुनाव आयोग की पूरी टीम के हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे और दिल्ली लौटने से पहले राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों का भी जिक्र किया.

चुनाव आयोग ने किया दौरा

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में पहले ही समीक्षा पूरी कर ली है. अमरनाथ यात्रा के समापन के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाएगा. इसके बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी. संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में राजीव कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम का गठन किया गया है. हाल ही में राजीव कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई 30 सितंबर की समय सीमा से पहले हुआ है.

Related Articles

Back to top button