ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

तारीख पर तारीख… विनेश फोगाट केस में मिल रही है तो बस तारीख, अभिनव बिंद्रा बोले- खेल लंबा है!

तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख… विनेश फोगाट केस में जिस तरह से फैसला टल रहा है और हर बार एक नई तारीख मिल रही है, उसके बाद फिल्म ‘दामिनी’ का सनी देओल वाला वो मशहूर डायलॉग याद आना लाजमी है. इंतजार की इम्तेहां हो चुकी है. पर अभी तक कोई खबर नहीं कि भारतीय रेसलर का क्या होगा? उसे सिल्वर मेडल मिलेगा भी या नहीं. कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स यानी CAS ने अब फैसले की नई तारीख 16 अगस्त दी है. एक बार और फैसला टलने से भारत के पूर्व ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा को फैसले के इंतजार में बैठे खेलप्रेमियों की चिंता होने लगी है. ऐसे में उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए उन्हें ये बताने की कोशिश की है कि देरी से घबराना नहीं है.

विनेश फोगाट केस में तारीख पर तारीख

विनेश फोगाट केस में फैसला पहले 9 अगस्त को आना था पर नहीं आया. फैसले की नई तारीख 13 अगस्त दी गई. लेकिन, इस दिन भी हाथ आया तो बस इंतजार. अब 16 अगस्त को फैसला सुनाने की नई तारीख है. ऐसा में बड़ा सवाल ये है कि क्या इस दिन भी फैसला आएगा या मिलेगी तो एक और नई तारीख.

समझिए कि ये खेल लंबा है- अभिनव बिंद्रा

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स की तरफ से फैसले के लिए हर बार एक नई तारीख मिलने का सबसे ज्यादा असर फैंस पर हो रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके इंतजार की घड़ियां लंबी हो रही हैं. अब इस पूरे मसले पर अभिनव बिंद्रा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है. उन्होंने लिखा- जब किसी बड़े काम में देरी होती है तो हम सभी को निराशा होती है. विनेश फोगाट मामले को लेकर हममें से कई अभी वैसा ही महसूस कर रहे होंगे. लेकिन, आपको ये समझना होगा कि खेल सिर्फ वो नहीं जो फील्ड पर खेला जाता है. ये हमारे संयम, इंतजार की परीक्षा का भी खेल है. बिना ये जाने कि आगे क्या होगा? इसलिए अपने खिलाड़ी को चीयर करते रहिए, ये समझकर कि वो जो खेल रहा है वो उसके सभी खेलों में सबसे लंबा है.

विनेश फोगाट का केस क्या है?

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती मुकाबले के फाइनल से पहले बढ़े वजन के चलते अयोग्य ठहरा दिया गया. उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था. UWW के नियमों के मुताबिक ऐसा होने पर विनेश को फाइनल से तो बाहर किया ही गया, साथ ही उनके पिछले सारे हो चुके मुकाबले भी रद्द कर दिए गए. मतलब जो फाइनल खेलकर गोल्ड या सिल्वर जीतने वाली थी, उसे उस वेट कैटेगरी के 12 पहलवानों में सबसे आखिरी पायदान पर रखा गया. कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स में इसी मामले की लड़ाई विनेश लड़ रही हैं.

Related Articles

Back to top button