ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आकड़ा 1665 तक पहुंचा, 68 हजार से ज्यादा संक्रमित

बीजिंगः चीन में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण और 142 लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,665 हो गई है। फिलहाल इससे संक्रमित होने के कुल 68,500 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने देश में 2,009 नए मामलों की पुष्टि की है। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में 1,843 नए मामले हैं, जहां से दिसंबर में यह वायरस फैलना शुरू हुआ था। नए मामलों के साथ ही हुबेई में इसके कुल 56,249 मामलों की पुष्टि हो गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार शनिवार को जिन 142 लोगों की मौत हुई उनमें से 139 हुबेई में जबकि सिचुआन में दो और हुनान में एक व्यक्ति की मौत हुई है। चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। खबर के अनुसार अभी तक कुल 9,419 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना वायरस का स्वास्थ्य कर्मियों पर भी काफी गंभीर असर पड़ रहा है अभी तक 1,700 से अधिक चीनी स्वास्थ्य अधिकारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रविवार को बीजिंग पहुंच वायरस से निपटने में चीनी अधिकारियों की मदद करने की संभावना है। स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि डब्लूएचओ के विशेषज्ञ एक संयुक्त मिशन के साथ महामारी नियंत्रण की प्रभावकारिता जानने के लिए चीन के तीन प्रांतों का दौरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button