ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
मध्यप्रदेश

बेटी के साथ किया ‘कांड’… 8 लोगों के साथ कार से पहुंचा पंचायत सेक्रेटरी, युवक को तीसरी मंजिल से फेंक दिया

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक की आठ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. फिर उसे घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. मुख्य आरोपी पंचायत सेक्रेटरी है, जो अपने साथ कार में 7 लोगों को लाया था. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जिस मकान में यह घटना हुई है, वह कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव के छोटे भाई का बताया जा रहा है. इसी मकान के एक फ्लैट में पीड़ित युवक किराए पर रहता था. युवक का नाम नीरज धाकड़ है. वह शिवपुर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा है. वह कोचिंग के लिए यहां रहता था. घटना मंगलवार रात 10 से 11 बजे की है. आरोपी जिस कार से आए थे, वह तेंदुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले पंचायत सेक्रेटरी की है. इस मामले में पंचायत सेक्रेटरी का कहना है कि नीरज धाकड़ उसकी बेटी को परेशान कर रहा था.

घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

पीड़ित के मुताबिक, मौके पर उसका छोटा भाई पुष्पेन्द्र और जीजा अशोक भी थे, जिन्होंने बचाने के प्रयास किए. उन्होंने हमलावरों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया. जानकारी के मुताबिक़, तेंदुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले पंचायत सचिव की बेटी वर्ष 2021-22 में शिवपुरी रहकर पढ़ाई की थी. इस दौरान नीरज धाकड़ उसे परेशान करने लगा. इसके बाद युवती को परिजन ने वापस गांव बुला लिया था. फिर उसकी शादी मार्च 2024 में कर दी गई.

पंचायत सेक्रेटरी का आरोप है कि नीरज धाकड़ ने बेटी के फोटो एडिट कर उसके दामाद के मोबाइल पर भेज दिए. दो दिन पहले नीरज के पिता से चर्चा कर बेटे की हरकत बताई थी. इसके बावजूद नीरज नहीं मान रहा था. उसके द्वारा लगातार दामाद के मोबाइल पर एडिट किये हुए फोटो भेजे जा रहे थे. इसी उद्देश्य से नीरज के घर उसे समझाने पहुंचे थे. लेकिन नीरज मौके पर नहीं मिला था.

Related Articles

Back to top button