ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
खेल

सौरव गांगुली बने बीसीसीआई अध्यक्ष, मुंबई हेडक्वार्टर में संभाला पदभार

मुंबई: भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को मुंबई में हुई बीसीसीआई की सालाना आम बैठक में 39वां अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का 33 महीने से चला आ रहा शासन खत्म हो जाऐगा। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का नामांकन सर्वसम्मति से हुआ है जबकि गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय सचिव होंगे। उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष होंगे।

गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव और बाद में अध्यक्ष पद के अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कुछ लक्ष्य तय कर रखे हैं जिनमें प्रशासन को ढर्रे पर लाना और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के वेतन में बढोतरी शामिल है।हितों के टकराव’ के नियमों के बीच गांगुली के सामने चुनौती क्रिकेट सलाहकार समिति और राष्ट्रीय चयन समिति में अच्छे क्रिकेटरों को लाने की भी होगी। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था, ‘मेरे लिए यह कुछ अच्छा करने का सुनहरा मौका है।’ दस महीने की अवधि छोटी है और यह भी देखना होगा कि गांगुली बीसीसीआई के पुराने धुरंधरों एन श्रीनिवासन और निरंजन शाह से कैसे निपटते हैं जिनके बच्चे अब बीसीसीआई का अंग हैं। श्रीनिवासन के विश्वस्त आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल से भी उनके संबंध कैसे रहते हैं, यह देखना रोचक है।

BCCI

✔@BCCI

It’s official – @SGanguly99 formally elected as the President of BCCI

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
2,989 people are talking about this

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरूण धूमल कोषाध्यक्ष होंगे जबकि केरल के जयेश जार्ज संयुक्त सचिव होंगे। गांगुली का कार्यकाल नौ महीने का ही होगा और उन्हें जुलाई में पद छोड़ना होगा क्योंकि नए संविधान के प्रावधानों के तहत छह साल के कार्यकाल के बाद ‘विश्राम की अवधि’ अनिवार्य है। क्रिकेट नीतियों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य, दिन रात के टेस्ट क्रिकेट और स्थायी टेस्ट केंद्रों पर भी उनका रूख देखना होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले सीओए प्रमुख विनोद राय ने कहा कि एजीएम के दौरान पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाऐगा। उन्होंने कहा, ‘पहले पिछले तीन साल के खातों को मंजूरी दी जाऐगी। उसके बाद निर्वाचन अधिकारी चुनाव के नतीजे का ऐलान करेंगे क्योंकि सभी निर्विरोध चुने गए हैं। हम सौरव से बात करके कल का शेड्यूल तय करेंगे।’

सौरव गांगुली की नियुक्ति के साथ ही क्रिकेट फैंस की नजरें इस ओर भी रहेंगी कि गांगुली धोनी को लेकर क्या फैसला लेंगे। क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी को उम्मीद है कि वह नवंबर में बांगलादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी कर लेंगे। अब हालिया घटनाक्रम के बाद गांगुली पर जिम्मेदारी आ गई है कि वह धोनी को टीम में लेंगे या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button