ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
देश

जेल में डेरा प्रमुख की जान को खतरा!

चंडीगढ़ (हांडा): डेरा प्रमुख की जान को जेल में खतरा है इसलिए जेल के भीतर सुरक्षा में रखा जाए या शिफ्ट किया जाए। आरोप ये भी हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक पार्टी के नेता ने पार्टी विशेष को समर्थन का दबाव भी बनाया था। डेरे के अस्पताल के एक डाक्टर मोहित गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उक्त बातें कही हैं।

याचिका में आरोप लगाया है कि सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख की जान को खतरा है। याचिका में उन्हें कोर्ट में पेश करने की मांग भी की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया कि जेल प्रशासन मिलने भी नहीं दे रहा है और नियम के तहत फोन करने की सुविधा भी नहीं दी जा रही। इस बाबत सूचना के अधिकार के तहत जेल नियमों की जानकारी मांगी थी कि एक कैदी के क्या अधिकार हैं लेकिन नहीं दी गई। जेल सुपरिंटैंडैंट के चालक का पिता जो जेल के बाहर चाय की दुकान चलाता है, का हवाला देकर बताया कि जेल में डेरा प्रमुख को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है।याचिका में बताया गया कि जेल कहने को तो सुरक्षित जेल है लेकिन एक साल में दर्जनों गैंगस्टर से फोन मिलने की घटनाओं समेत बड़े अपराधियों को जेल में रखा जा रहा है जो डेरा प्रमुख के लिए खतरे से कम नहीं है। यह भी आरोप लगाया गया कि लोकसभा चुनाव दौरान एक पार्टी के नेता ने उनकी पार्टी को समर्थन देने का भी दबाव बनाया था। मंगलवार को याचिकाकत्र्ता ने चीफ जस्टिस से आग्रह किया कि याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button