ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

जामिया हिंसा: लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों पर लाठी बरसाते दिखे पुलिसकर्मी, VIDEO आया सामने

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले साल 15 दिसंबर को हुए बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी (Jamia Coordination Committee) ने जारी किया है। 15 दिसंबर को छात्रों ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस जामिया की लाइब्रेरी के अंदर घुसी थी और छात्रों को बुरी तरह से पीटा था अब दो महीने बाद उस घटना सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जामिया की ओल्ड में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। तभी अचानक पुलिस अंदर घुसती है और लाइब्रेरी के अंदर पढ़ रहे छात्रों को बुरी तरह पीटने लगती है। छात्र बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस घटना में बड़ी तादाद में छात्र घायल हुए थे। पुलिस की पिटाई में एक छात्र की आंख भी खराब हो गई थी। वहीं अब तक लाइब्रेरी खुल नहीं पाई है। JCC ने इस वीडियो पर कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस बल राज्य प्रायोजित हिंसा को अंजाम दे रही है। जामिया के छात्र अपने एग्जाम की तैयारी रीडिंग हॉल में कर रहे थे लेकिन तभी पुलिस ने उनसे बर्बरता की।

वहीं इस वीडियो पर दिल्ली स्पेशल कमिश्नर (क्राइम) प्रवीर रंजन ने कहा कि हमने जामिया के विडियो का संज्ञान लिया है, इसकी जांच की जाएगी। क्राइम ब्रांच पहले ही इस मामले की गहन जांच कर रही है। यहां आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। 15 दिसंबर की रात दिल्ली पुलिस जबरन यूनिवर्सिटी के अंदर घुसी और छात्रों को बेरहमी से पीटा। इस मामले में जामिया प्रशासन की ओर से पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button