ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

नाश्ते में इडली, लंच में रोटी… दो साल की हुई गाय तो बेटी की तरह मनाया जन्मदिन

तेलंगाना के पेडपल्ली में एक गाय का जन्मदिन मनाया गया है. इस मौके पर जश्न मनाया गया और पास पड़ोस के लोगों को मिठाई खिलाई गई. दो साल की हो चुकी यह गाय रोज नाश्ते में 12 इडली खाती है. दोपहर में भी भोजन के तौर पर उसे पहले दो रोटी दी जाती है. इसके बाद ही उसे घास फूस का भोजन मिलता है. दरअसल यह गाय उस परिवार के लिए लाडली है और इसका पालन पोषण भी घर की बेटी के तौर पर होता है.जानकारी के मुताबिक पेडपल्ली जिले के सुल्तानाबाद में रहने वाले ZPTC के पूर्व सदस्य ऐला रमेश राधा बीते दो वर्षों से इस गाय की सेवा कर रहे हैं.

बीते शुक्रवार को लक्ष्मी नामक इस गाय का दूसरा जनमदिन था. इस मौके पर इस परिवार ने जश्न का आयोजन किया और अपने पास पड़ोस के लोगों को आमंत्रित किया. वहीं सभी लोगों की उपस्थिति में इस गाय को विधिवत नहलाने धुलाने के बाद कपड़े पहनाए गए. उसे माला पहनाई गई और फिर शोला ओढ़ा कर उसे थपकी देते हुए केक काटा गया. इस जश्न में शामिल पड़ोसियों को केक के साथ ही शानदार नाश्ता कराया गया. इसमें सभी इडली और कोल्ड ड्रिंक परोसा गया.

गाय के खाने के बाद ही भोजन करता है परिवार

इस परिवार ने बताया कि गाय उनके लिए सौभाग्य का सूचक है. इसलिए परिवार के सभी लोग इस गाय को बेटी के तौर पर मानते हैं. परिवार वालों ने बताया कि सुबह सोकर उठते ही इस गाय को 12 इडली का नाश्ता दिया जाता है. इसके बाद खाने में घास भूषा और हरा चारा तो दिया ही जाता है, लेकिन उससे पहले दो रोटी दी जाती है. उन्होंने बताया कि गाय के नाश्ता करने के बाद ही घर के लोग नाश्ता करते हैं और उसके खाने के बाद ही घर के बाकी लोगों को भोजन परोसा जाता है.

Related Articles

Back to top button