ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

MP की राजनीति में खटमल-मच्छर की एंट्री! विजयवर्गीय बोले- ये शेर-शेरनियों का देश, यहां बांग्लादेश जैसे हालात नहीं होंगे

इंदौर: मध्यप्रदेश की राजनीति में खटमल और मच्छर की एंट्री हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा पर जुबानी हमला करते हुए उनकी तुलना खटमल और मच्छर से की है। उन्होंने कहा कि कुछ खटमल और मच्छर कहते हैं कि भारत में बांग्लादेश जैसे हालात हो जाएंगे। लेकिन यह शेर और शेरनियों का देश है, यहां बांग्लादेश जैसे हालात नहीं होंगे। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि खटमल और मच्छरों को अक्ल कब आएगी पता नहीं। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक बयान दिया था जिसे लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने इशारों ही इशारों में पूर्व मंत्री पर तंज कसा है।

बता दें कि इंदौर में कांग्रेस द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर एक जंगी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मंच से संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद सर्जन सिंह वर्मा ने एक बयान दिया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्द ही भारत में भी जल्द बांग्लादेश जैसे हालात हो जाएंगे। जो हाल पूर्व में श्रीलंका का हुआ और वर्तमान में बांग्लादेश का हुआ है, जहां पर प्रधानमंत्री निवास पर लोगों लोग घुस गए हैं। इस तरह भारत में भी गलत नीतियों के कारण नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री निवास पर भी लोग घुस जाएंगे।

Related Articles

Back to top button