ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
धार्मिक

पंचक के साए में रक्षाबंधन, राखी बांधने का क्या है सही समय और नियम?

हिन्दू धर्म में प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 2024 में पंचक के साए में पड़ रहा है. इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त दिन सोमवार को है. इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधेंगी और इस मौके पर भाई भी बहन की रक्षा करने का वचन देता है और साथ ही गिफ्ट भी देता है. इस साल रक्षाबंधन पर 90 साल बाद 5 शुभ योग बन रहे हैं. जिसमें रवि, सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, शौभन श्रवण नक्षत्र बनने जा रहा है. वहीं इस दिन त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शश राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग बन रहे हैं. जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है.

पंचांग के मुताबिक, इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा और भद्रा का समय 19 अगस्त की रात 2 बजकर 21 मिनट पर लग जाएगी. साथ ही भद्रा का समापन दोपहर 1 बजकर 30 पर होगा. इसके बाद सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी. श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका अंत रात 11 बजकर 54 मिनट पर है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा.

रक्षाबंधन पर पंचक का समय

रक्षाबंधन पर इस बार राज पंचक लगने वाला है. क्योंकि रक्षाबंधन इस बार सोमवार को है और सोमवार को राज पंचक लगता है. ज्योतिष के अनुसार, राजपंचक बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन किए गए सभी कार्य शुभ होते हैं और उनमें सफलता प्राप्त होती है. रक्षाबंधन के दिन पंचक 19 अगस्त को शाम 7 बजे से शुरू होगा और 20 अगस्त की सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. इसलिए बहनों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस साल राक्षबंधन के लिए पंचक काल बहुत ही शुभ माना जा रहा है. बहनें पंचक काल में भाइयों को राखी बांध सकती हैं.

इन नियमों का करें पालन

  1. रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें राखी बाधंते समय थाली में दीपक जरूर जलाएं, क्योंकि दीपक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह माना जाता है. साथ ही आसन या कुर्सी पर बैठकर ही भाई के साथ में राखी बांधें.
  2. कई लोग देखें होंगे जो मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में चमड़े की बेल्ट, पर्स और चप्पल जूते पहने रखते हैं, जो कि गलत है. इसलिए रक्षाबंधन पर भाई- बहनों को कोई भी चमड़े का आयटम पहनकर रक्षाबंधन नहीं मनाना चाहिए. क्योंकि चमड़े को ज्योतिष में अशुभ बताया गया है.
  3. रक्षाबंधन के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें, क्योंकि ज्योतिष में काले रंग को अशुभ माना है. इसलिए पीले, लाल और गुलाबी रंग के कपड़े भाई- बहनों को धारण करने चाहिए.
  4. शास्त्रों अनुसार, पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में रक्षासूत्र बांधना चाहिए. वहीं विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में राखी बांधने का विधान है.

राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:।।

Related Articles

Back to top button