ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
विदेश

US में 1.25 करोड़ अवैध प्रवासियों पर लटकी वापसी की तलवार, 7 लाख भारतीय होंगे प्रभावित

वाशिंगटन: अमरीका में रह रहे अवैध प्रवासियों पर वापसी की तलवार लटक गई है।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत दिवस कहा था कि अमरीका अगले सप्ताह से अवैध रूप से रह रहे लोगों को खदेडऩा शुरू कर देगा। वर्ष 2016 के चुनाव प्रचार में यह ट्रंप का मुख्य मुद्दा था। वहीं अमरीका में रह रहे भारतीय वहां के सबसे शानदार और शिक्षित जातीय समूहों में से एक के रूप में उभरे हैं। अगर ट्रंप के इस आदेश का क्रियान्वन हो गया तो इसका बुरा असर लगभग 7 लाख भारतीयों पर पड़ेगा।

माना जा रहा है कि अमरीका में अनधिकृत रूप से रह रहे करोड़ों लोगों को इससे परेशानी होगी। ट्रंप के इस ऐलान से अमरीका में बिना वीजा रह रहे लोगों पर स्वदेश वापसी की तलवार लटक गई है। आप्रवासी प्यू रिसर्च सैंटर के एक अध्ययन के अनुसार अमरीका में 1.25 करोड़ से अधिक अनधिकृत आप्रवासी रह रहे हैं जिनमें से 15 लाख एशियाई हैं

अमरीका स्थित अन्य ग्रुप साऊथ एशियन अमेरिकंस लीडिंग टूगैदर की स्टडी के अनुसार अमरीका में 6.5 लाख से अधिक आप्रवासी भारतीय अवैध रूप से रहे हैं। साल 2010 के बाद इनमें 72 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है। अमरीकी थिंक टैंक माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीच्यूट के शोध सहायक जेसिका बोल्टर ने बताया कि अन्य महाद्वीपों से अमरीका की सीमा पर आने वाले प्रवासियों की संख्या पिछले साल की तुलना में पहले से दोगुनी हो गई है।

एक आकलन के मुताबिक अमेरिका में लगभग सवा करोड़ विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं. इनमें सबसे ज़्यादा तादाद मैक्सिको और मध्य अमेरिका के लोगों की है. ख़बरों की मानें तो अवैध प्रवासियों के संबंध में अमेरिका और मैक्सिको में इसी महीने एक समझौता हुआ है। समझौते के मुताबिक अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले मध्य अमेरिकी प्रवासियों को मैक्सिको तब तक शरण देने को राज़ी हाे गया है जब तक उन पर विभिन्न अदालतों में चल रहे मुक़दमों का फैसला नहीं हो जाता।

इसके अलावा ग्वाटेमाला के बारे में ख़बर है कि वह भी अमेरिका से निकाले जा रहे प्रवासी नागरिकों को बड़े पैमाने पर अपने यहां शरण दे सकता है. हालांकि उसने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर अमेरिका से खदेड़े जाने की ख़बरों के मद्देनज़र बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासी नागरिक अमेरिकी सीमाओं पर इकट्‌ठा हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे यहां से दूसरे देशों का वीज़ा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि वहां जाकर सुरक्षित शरण ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button