ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

जबलपुर पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस बोले – अपराध करना पाप है, जानिए पूरा मामला..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को हनुमानताल थाना पुलिस ने पकड़ लिया और उनका उस स्थान से जुलूस भी निकाला गया, यहां पर कभी यह अपना आतंक बनाकर रखे थे। पुलिस  बदमाशों का जुलूस निकाल रही थी इस दौरान बदमाश कह रहे थे कि अपराध करना पाप है और पुलिस हमारी बाप है, तीनों बदमाशों को पुलिस सिंधी कैंप से लेकर भान तलैया तक ले गई, आपको बता दें कि भान तलैया इलाके में तीनों बदमाशों ने रविवार को फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को चाकू मार दिया था।

 उसको गंभीर घायल करके बैग में रखे 80 हजार रुपए लेकर बदमाश फरार हो गए थे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया था जिसमें बदमाश चाकू मारते हुए दिखाई दे रहे थे। जबलपुर की एक निजी कंपनी में धर्मेंद्र रजक काम करते हैं, रिकवरी कर रुपए से भरा बैग लेकर ऑफिस जा रहे थे, दोपहर को सिंधी कैंप के पास जैसे ही धर्मेंद्र पहुंचे तभी वहां पर घात लगा कर बैठे बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और उनका बैग छीन ने की भी कोशिश की जब धर्मेंद्र ने बैग नहीं दिया तो बदमाशों ने चाकू मार दिया।

इसके बाद भी जब धर्मेंद्र ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने धर्मेंद्र पर हमला कर दिया, तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हनुमानताल थाना पुलिस कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची और यहां पर उसे भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश शुरू की, इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का नाम दीपक चौधरी ,कृष्णा चौधरी और अमलेश चौधरी है जो सिंधी कैंप में रहते हैं और आदतन बदमाश हैं तीनों ही आरोपियों के खिलाफ लूट के अपराध दर्ज हैं, इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को सिद्ध बाबा की पहाड़ी से पकड़ लिया और लूटे गए 80 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

Related Articles

Back to top button