ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

अलीगढ़ः हैवानियत की शिकार हुई बच्ची के परिजनों से मुलाकात सकते हैं CM योगी

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश में आक्रोश है। बच्ची के साथ दरिंदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के रौंगटे खड़े हो गए। वहीं यूपी के सीएम योगी बच्ची के परिजनों के मुलाकत कर सकते हैं और वह अलीगढ़ के दौरे पर जा सकते हैं। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन सीएम के अलीगढ़ दौरे की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। मुख्य आरोपी ज़ाहिद और उसकी पत्नी शाहिस्ता है। बच्ची का शव जिसमें लिपटा मिला आरोपी शाहिस्ता का ही दुप्पटा था। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले वाले इंस्पेक्टर केपी सिंह चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में पुलिस अभी भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई घटना से पूरे देश में गुस्सा है। 10 हजार के कर्ज की वजह से बच्ची को मौत के घाट उतारा गया। मौत भी ऐसी जिसे सुनकर किसी भी रूह कांप जाए। वकीलो ने भी इंसानियत को पहल देते हुए आरोपियों का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। वहीं परिवार और पूरे देश की मांग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि दुबारा कोई ऐसा जघन्य अपराध करने की जहमत ना कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button