ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
बिहार

प्रिंसिपल सर छलकाते हैं जाम, फिर करवाते हैं मसाज… नर्सिंग छात्राओं ने CM को लिखी चिट्ठी, पूछा ये सवाल

बिहार के बेतिया जिले में स्थित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य की शर्मनाक हरकत देखने को मिली है. प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल की ऑफिस के अंदर ही शराब पीते हुए तस्वीर सामने आई है. आरोप है कि प्रिंसिपल खुद शराब का जाम बनाते हैं और कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रखते हैं. अब प्राचार्य की इन सब करतूतों की फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है.

छात्राओं ने पत्र में कहा- मुख्यमंत्री जी आप शराबबंदी के पक्षधर हैं. फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं अपने शराबी प्रभारी प्राचार्य के खौफ में जीने को मजबूर हैं. हमने सभी फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी भी दी. फिर भी कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि, शिकायत के बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश तो दिया गया लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आहत छात्राएं अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगा रही हैं.

आरोपी प्रिंसिपल ने क्या दी सफाई?

सरकारी जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल ने कहा कि मेरे विरोधियों ने साजिश की है. यह पुराना मामला है जिसमें मैं स्पष्टीकरण दे चुका हूं. पूरे फोटो को एडिट करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. प्रिंसिपल के खौफ से छात्राएं कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

गोपनीय जांच का आदेश

नर्सिंग की छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य की करतूतों की तस्वीरें दिखाकर विभाग को इसकी जानकारी दी थी. छात्राओं की शिकायत के बाद निदेशक प्रमुख नर्सिंग, डॉ. सुनील कुमार झा ने इस मामले में बेतिया के सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश दिया था. जांच के बाद बेतिया के सीएस ने प्रभारी को दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट भी भेज दी थी. लेकिन, हैरानी की बात है कि इस प्रभारी प्राचार्य पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी है. प्रभारी की इन करतूतों के कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं.

Related Articles

Back to top button