ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
टेक्नोलॉजी

अब आएगा दोगुना मजा, आ गया वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदल देने वाला ये फीचर

WhatsApp Voice Note Transcripts फीचर का इंतजार यूजर्स पिछले लंबे समय से कर रहे थे और अब अंतत: इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है. व्हॉट्सऐप यूं ही पॉपुलर नहीं है, कंपनी यूजर्स की सुविधा को पूरा ख्याल रखती है. समय-समय पर लोगों के लिए नए-नए फीचर्स को रोलआउट किया जाता है, अब इस नए फीचर को यूजर्स के लिए ऐप में जोड़ा गया है.

व्हॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज भेजने वाला फीचर उन लोगों को काफी पसंद आता है जो लोग ज्यादा टाइप करना पसंद नहीं करते. आपको भी WhatsApp पर आने वाले सभी Voice Message सुनने पड़ते हैं तो अब बस और नहीं, अगर आप चाहें तो इन वॉयस मैसेज को अब टेक्स्ट में कंवर्ट कर पढ़ भी सकते हैं. यही है व्हॉट्सऐप का नया फीचर, जो बहुत ही आसानी से इस काम को आपके लिए कर देगा.

WhatsApp Voice Note Transcribe: ऐसे करें इस फीचर को यूज

ये फीचर आप लोगों को व्हॉट्सऐप चैट्स में मिलेगा और इस फीचर को आप व्हॉट्सऐप सेटिंग्स से ऐनेबल कर सकते हैं. इस फीचर को ऑन करने के बाद चैट्स में आपको ये फीचर वॉयस मैसेज के नीचे दिखने लगेगा.

आप जैसे ही इस फीचर पर क्लिक करेंगे, व्हॉटसऐप आपकी सुविधा के लिए टेक्स्ट फाइल को डाउनलोड कर देगा. फाइल साइज लगभग 90MB के आसपास हो सकता है, फाइल के नीचे ही आपको टेक्स्ट दिखने लगेगा. प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक और इंतजाम किया गया है और वह यह है कि इस टेक्स्ट फाइल को किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है.

ध्यान दें

WhatsApp Transcribe Feature फिलहाल फोन के लिए काम करता है, इसका मतलब कि इस फीचर का फायदा आप फिलहाल वेब वर्जन पर नहीं उठा पाएंगे. इसके अलावा ये फीचर शुरुआत में अभी अंग्रेजी, स्पैनिश, Portuguese, हिंदी और Russian जैसी पांच अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है. व्हॉट्सऐप पर आने वाले आपके सभी पर्सनल वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टड हैं. सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी मैसेज को नहीं सुन सकता, व्हॉट्सऐप भी नहीं.

Related Articles

Back to top button