ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

बांग्लादेश हिंसा पर बहस…पंचर बनवा रहे युवक ने कर दी मैकेनिक की हत्या

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ थाने की डीकेन नगर में सिर पर लोहे की रॉड मारने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक डीकेन नगर में आरोपी महेश पाटीदार ने अपने ट्रैक्टर का पंचर निकालने के लिए अमीन नाम के एक मैकेनिक को दोपहर में बुलाया था.

लोगों ने बताया कि पंचर निकालते समय दोनों में बंगलादेश के राजनीतिक हालत और हिंसा पर बहस हो गई. इसी दौरान महेश पाटीदार भड़क गया और उसने अमीन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस हमले में मैकेनिक अमीन की मौके पर ही मौत हो गई.

डीकेन नगर में तनाव फैला

वहीं युवक की मौत के बाद डीकेन नगर में तनाव फैल गया. मृतक के परिजनों ने नीमच कोटा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. वहीं स्थिति को नियंत्रित करने लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा.

आरोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

इस दौरान एएसपी सहित जिले के तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया. वहीं हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. घटना के बाद एएसपी नवलसिंह सिसोदिया ने वीडियो जारी कर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने हत्या की वजह आपसी विवाद बताया है.

Related Articles

Back to top button