ब्रेकिंग
Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के... Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके...
देश

असम में गैंगरेप के आरोपी का शव दफनाने के लिए नहीं मिली जगह, TMC-BJP आमने सामने

असम के नागांव जिले में धींग सामूहिक बलात्कार की घटना के मुख्य आरोपी की तालाब में कूदकर मौत हो गई. गैंगरेप में 3 में से एक आरोपी तफजुल इस्लाम का शव एक तालाब से बरामद किया गया. ये घटना तब हुई जब वह पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था. इस मामले पर एसपी नागांव स्वप्ननील डेका ने कहा कि पुलिस की एक टीम उसे जांच के लिए कल रात घटनास्थल पर ले गई थी, वो भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया.

उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए थे और SDRF टीम की मदद से हमने आज सुबह तालाब से उसका शव बरामद किया है. इस मामले पर अब राजनीति शुरू हो गई है, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस पर संदेह जताया तो वहीं असम के मंत्री ने टीवी 9 भारतवर्ष से बातचीत करते हुए उन पर पलटवार किया है.

कुणाल घोष ने क्या कहा है?

TMC नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कहा कि असम में सामूहिक बलात्कार अपराधियों को राजनीतिक समर्थन देने का आरोप है, इस मामले पर एक गिरफ्तारी हुई है, तभी वह तालाब में गिर गया और पुलिस द्वारा जांच के लिए मौके पर ले जाते समय उसकी मौत हो गई. कथित तौर पर बाकी नामों और शीर्ष प्रमुखों की पहचान छुपाने के लिए ये ऑपरेशन किया गया. क्या ये न्याय है?

असम मंत्री ने TV9 से कहा, इंसाफ जल्द होगा

TMC नेता पर पलटवार करते हुए असम सरकार में मंत्री पीजूष हजारिका ने कहा कि असम में न्याय मिलता है. बंगाल में इतनी बड़ी घटना हो गई, अब तक कुछ नहीं हुआ. सबूत मिटाने का काम किया गया, लेकिन हमने तुरंत एक्शन लिया, आरोपी को पकड़ा, वो भागते हुए मर गया, इसमें पुलिस की क्या गलती है. बाकि आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे. कल नगांव में इलाज करा रहे ढींग रेप की पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में मंत्री ने जानकारी ली थी, डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है. सभी से वादा किया कि हमारी सरकार ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को नहीं बख्शेगी.

गांव की महिलाएं बोलीं, प्रदर्शन जारी रहेगा

तालाब से आरोपी का शव मिलने के बाद गांव की महिलाएं ने कहा, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा, अभी 2 आरोपी आराम से बाहर घूम रहे हैं, उन्हें भी पकड़ा जाए और ऐसी सजा मिले कि दुनिया याद रखे. महिलाओं ने कहा उन दोनों को पकड़कर हमारे हवाले किया जाए, हम उन्हें सजा देंगे, ऐसी सजा कि दुनिया याद रखे और वहशी दरिंदे कुछ गलत करने से पहले सोचे.

गांव वालों ने परिवार का किया बॉयकॉट

आरोपी की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया, इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंपा गया. इस दौरान गांव वालों ने उसके परिवार के बॉयकॉट का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हम उसके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे. वहीं ये भी कहा कि यहां उसे दफनाने के लिए कब्र की जगह नहीं देंगे.

Related Articles

Back to top button