ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई का धीरेंद्र शास्त्री ने किया समर्थन तो भड़की कांग्रेस, प्रवक्ता ने दे डाली ये नसीहत

भोपाल : सिटी कोतवाली थाने में एक समुदाय विशेष के द्वारा किए गए पथराव के बाद आरोपियों पर हुई कार्रवाई को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर भाजपा नेता भी जमकर पलटवार कर रहे हैं। अब तो इस मसले पर साधु-संत भी कूद पड़े हैं। छतरपुर में हुई कार्रवाई का बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समर्थन किया है। इसके बाद अब कांग्रेस ने उन्हें नसीहत दे दी है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने कहा कि देश में बाबा साहब अंबेडकर का संविधान चलेगा। धर्म के अंदर किस बात को क्या करना चाहिए और किस तरह के भाव को लाना चाहिए इसे समझें। संविधान पर रोज हमले किए जा रहे। तालिबान की तरह नफरत के साथ नहीं चलेगा। धर्माचार्य का काम होना चाहिए कि कैसे धर्म के उसे प्रेम के भाव को बताएं। शास्त्री जी भगवान हनुमान जी के आराध्य माने जाते हैं। हनुमान जी के उसे भाव को समझने का काम करें। भगवान का प्रेम का भाव था, नफरत का भाव नहीं था। राम का भाव, जिसमें उन्होंने रावण से भी नफरत नहीं की थी। इस भाव को समझे। इसमें नफरत फैलाने की जगह मूल मुद्दों की बात करने का काम करें। धर्माचार्य का काम धर्म के अच्छे भाव को बताने का होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button