ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे के भीतर 30 जिलों में होगी तगड़ी बारिश, अलर्ट जारी

भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 30 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यहीं वजह है कि प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, झारखंड इलाके में भी एक ऐसा ही विक्षोभ का निर्माण हुआ है। इसके कारण प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार को बारिश हो सकती है। जिन जगहों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले शामिल है।

बारिश के कारण इंदौर के स्कूलों में छुट्टी

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। इंदौर में करीब 3 इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल में 2 इंच, खंडवा में ढाई इंच, छिंदवाड़ा में पौने 2 इंच, सीधी में आधा इंच, गुना में सवा इंच बारिश दर्ज की गई। धार, रतलाम, उज्जैन, मंडला, सतना समेत कई जिलों में भी बारिश हुई। भारी बारिश को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है।

Related Articles

Back to top button