ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
विदेश

टेक्‍सास के गवर्नर ने नहीं मानी सीडीसी की सलाह, स्‍कूलों से हटाई मास्‍क लगाने की पाबंदी

टेक्‍सास। टेक्‍सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने एक एग्‍जीक्‍यूटिव आदेश जारी करते हुए अगले माह सभी पब्लिक स्‍कूलों में मास्‍क लगाने की अनिवार्य को समाप्‍त करने का एक आदेश पारित किया है। उनका ये आदेश अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी नई गाइडलाइंस से बिल्‍कुल उलट है जिसमें अमेरिका में मास्‍क से पाबंदी हटाने की बात कही गई थी।

टेक्‍सास के गवर्नर ने अपने एग्‍जीक्‍यूटिव ऑर्डर में राज्‍य की सरकारी संस्‍थाओं में काम करने वाले और आने वालों पर ये मास्‍क लगाने की पाबंदी को जारी रखा है। सीडीसी की नई गाइडलाइंस को मानते हुए इस तरह का आदेश फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटीस ने भी दिया है।

एबोट ने कहा है कि टेक्‍सास वैक्‍सीनेशन के जरिए कोरोना महामारी से उबर रहा है। इसमें प्रगति देखने को मिल रही है। लोगों में एंटीबॉडीज बन रहे हैं। सरकार की निगाह में मास्‍क की जरूरत लंबे समय तक नहीं होगी। यही वजह है कि सरकार ने लोगों के विवेक पर इस बात को छोड़ दिया है कि वो मास्‍क लगाएं या नहीं।

एबोट के साथ रिपब्लिकन के नेताओं ने इस बात का समर्थन किया है कि लोगों को निजी तौर पर इसका फैसला लेने के लिए छोड़ दिया जाए कि वो मास्‍क लगाए अथवा नहीं। महामारी के दौर में इसकी जरूरत थी क्‍योंकि उस वक्‍त अस्‍पतालों में मरीजों की संख्‍या काफी अधिक थी और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी अधिक था। करीब तीन माह पहले से जब राज्‍य में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने शुरू हो गए थे तब से ही मास्‍क से प्रतिबंध हटाने की आवाजें उठ रही थी।

Related Articles

Back to top button