ब्रेकिंग
Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल... Ranchi Power Cut Today: रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली; देखें आपके क्षेत्र का पावर ... Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही...
विदेश

पाक पहुंचे UN चीफ ने जम्मू-कश्मीर पर की मध्यस्थता की पेशकश, भारत ने दिया करार जवाब

पेशावरः पाकिस्तान की चार दिनों की यात्रा पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की । इस पर भारत ने करारा जवाब देते हुए  कहा कि यह क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा तथा जिस मुद्दे पर ध्यान देने की सबसे अधिक जरूरत है, वह है पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से और जबरन कब्जा किए गए क्षेत्र का समाधान करना। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई भूमिका नहीं है।

रवीश की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस की उस टिप्पणी के बाद आई जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर की स्थिति पर चिंता जताई थी। पाकिस्तान के दौरे पर आए गुतारेस ने कहा कि अगर दोनों देश सहमत हों तो वह मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत की स्थिति बदली नहीं है. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। जिस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है, वह पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से और जबरन कब्जा किए गए क्षेत्र का समधान करना, इसके आगे अगर कोई मसला है तो उस पर द्विपक्षीय चर्चा होगी। तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए कोई भूमिका या गुंजाइश नहीं है।

बता दें कि गुतारेस फिलहाल चार दिन की पाकिस्तान यात्रा पर हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से इस्लामाबाद में मुलाकात के बाद गुतारेस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जम्मू कश्मीर की स्थिति तथा नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव पर गहरी चिंता जताई थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए यह महत्वपूर्ण था कि दोनों देश क्षेत्र में सैन्य तनाव कम करें और कश्मीर मसले पर अधिक से अधिक संयम बरतें।

गुतारेस ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर एवं सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप समाधान के साथ साथ शांति एवं स्थिरता के लिए कूटनीति एवं संवाद अब भी एकमात्र माध्यम है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश सहमत हों तो वह मध्यस्थता कराने के लिए तैयार हैं। ’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button