ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मध्यप्रदेश

दो साल पहले उधार लिए थे रुपये, ब्याज इतना कि मूल ही नहीं चुका पाया… सूदखोरों से परेशान होकर दे दी जान

मंदसौर। मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस ने जून में नरसिंहपुरा में एक युवक की आत्महत्या के मामले में दो आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किया है। दोनों मूल से ज्यादा ब्याज वसूल चुके थे। पुलिस ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। शहर कोतवाली टीआई पुष्पेंद्रसिंह राठौर पुलिस ने बताया कि युवक ने आरोपितों से ब्याज पर रुपये लिए थे।

आरोपि ब्याज वसूलने के साथ मृतक को धमकियां भी दे रहे थे। इससे परेशान होकर उसने सीढ़ियों की रेलिंग पर इलेक्ट्रिक केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक 29 जून की सुबह शहर के नरसिंहपुरा निवासी 42 वर्षीय ललित पुत्र भागीरथ कुमावत ने सीढ़ियों पर लगी रेलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

ब्याज पर उधार लिए थे रुपये

जांच में पता चला कि युवक ने 2 साल पहले नई आबादी कमलेश पिता आसनदास रामचंदानी निवासी गोल चौराहा और भुवानीशंकर उर्फ अनिल पुत्र लक्ष्मीनारायण कुमावत निवासी नरसिंहपुरा से 2-2 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे।

दो साल से युवक ब्याज चुका रहा था। आरोपितों का ब्याज ही इतना था कि वह मूल कभी दे ही नहीं पाया। आरोपी उससे ज्यादा रुपये की मांग करने लगे और छह माह पहले ब्याज के बदले ललित की बाइक उठा ले गए।

घटना के तीन दिन पहले भी आरोपितों ने उसे रुपये देने के लिए धमकाया था। इससे प्रताड़ित होकर युवक ने 29 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने स्वजनों और पडोसियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button