ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

जमीन कब्जाने, 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, रुड़की से गिरफ्तारी… कौन हैं सपा नेता असलम चौधरी?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने पूर्व विधायक और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता असलम चौधरी को गिरफ्तार किया है. थाने में विधायक के खिलाफ जमीन कब्जा पर जबरन क़ब्ज़ा करने और 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुए थे. वारंट जारी होने के बाद गाजियाबाद की मसूरी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक असलम चौधरी को उत्तराखंड के रुड़की से की है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सोमवार को स्थानीय अदालत में पूर्व विधायक असलम चौधरी को पेश करेगी. पूर्व विधायक असलम चौधरी के खिलाफ 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

बसपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता असलम चौधरी के खिलाफ 3 अक्टूबर 2023 को यामीन नाम के व्यक्ति ने गाजियाबाद के मसूरी थाने में असलम चौधरी और उनके पुत्र शाहनवाज और उमरी सहित करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. शिकायतकर्ता यामीन के अनुसार 6 जुलाई 2023 को शाहनवाज अपने साथ कुछ लोगों को साथ लेकर उनकी पैतृक जमीन में घुस आया और जबरन कब्जा करने लगा. जमीन पर कब्जे की सूचना मिलने पर यामीन उर्फ राजा दीवान मौके पर पहुंचे और फिर उसकी जानकारी फोन करके पुलिस को दी. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिस बताई हुई जगह पर पहुंची तो वहां से शहनवाज अपने साथियों सहित भाग गया. पीड़ित यामीन ने जानकारी देते हुए बताया भागते समय उन्होंने धमकी दी थी कि उसकी हत्या करके नहर में उसकी लाश को फेंक दिया जाएगा.

रुड़की से पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार

पूर्व विधायक का परिवार जमीन पर कब्जा करने और पीड़ित की जमीन नहीं दिये जाने पर दो करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग पीड़ित यामीन से कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने 3 अक्टूबर 2023 को पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी. मसूरी थाना पुलिस ने इस केस की जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. पूर्व विधायक की सुनवाई एमपी, एमएलए कोर्ट में चल रही थी. कोर्ट में लगातार कोर्ट की तारीखों पर हाजिर न होने पर असलम चौधरी के गैर जमानती वारंट कोर्ट की तरफ से जारी किए गए थे. वारंट जारी होने के बाद मसूरी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक असलम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Back to top button