ब्रेकिंग
Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ...
छत्तीसगढ़

पैतृक संपत्ति को लेकर 7 भाइयों में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलकर दो की हत्या

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पैतृक संपत्ति को लेकर 7 भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दो भाइयों की पिटाई के बाद ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं एक पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें से 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं 4 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, फास्टरपुर थाना क्षेत्र बुधवारा गांव के निवासी तोरण पटले के सात बेटे हैं। पटले और उनके बेटों केजू राम, माखन और रामबली का तीन अन्य बेटों भागबली, वकील और कौशल के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को पटले ने अपने तीन बेटों, तीनों बहुओं और अन्य दो लोगों की मदद से भागबली, कौशल, वकील और उनकी पत्नी संतोषी पर उनके खेत के पास लाठियों से हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि केजू ने अपने भाइयों भागबली और वकील को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में अन्य तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि भागबली (55) और वकील (45) की मौत हो गई है, वहीं कौशल (58) और संतोषी (40) का इलाज चल रहा है। मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से पांच जिसमें केजू, उसकी पत्नी चित्रलेखा, रामबली की पत्नी रजनी, माखन की पत्नी मीनाक्षी और माखन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button