ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

पांढुर्णा के ग्राम बोरपानी में उल्टी – दस्त का प्रकोप 2 की मौत ,34 सिविल लाइन में भर्ती

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के ग्राम बोरपानी में अचानक से उल्टी दस्त के मरीज आने लगे, मरीजों की हालात खराब होने पर रात को 18 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया, वहीं दो लोगों की मृत्यु की जानकारी मिल रही है, बुधवार सुबह 16 और मरीजों को सिविल अस्पताल पांढुर्णा में भर्ती किया गया है, अभी तक कुल 34 मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है, गांव में भी अस्थाई रूप से कैंप लगाकर एक-एक व्यक्ति की स्कैनिंग की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग का अमला पांढुर्णा बीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मी सभी गांव में एक-एक व्यक्ति की हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पीएचई विभाग की टीम द्वारा गांव में सप्लाई होने वाले पानी के सैंपल ले लिए हैं जिसकी जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग नदी के पास ट्यूबवेल से पानी पीते हैं कुछ दिन से ट्यूबवेल से गंदा पानी आ रहा है,हो सकता है इसी गंदे पानी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी हो पीएचई विभाग के एसडीओ का कहना है कि पानी का सैंपल लेकर ट्यूबवेल को बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button