ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मध्यप्रदेश

कसम बन गई 60 साल की महिला की हत्या का कारण, जानिए क्या है पूरा मामला..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कसम 60 साल की महिला की हत्या का कारण बन गई, एक युवक को शक था की महिला ने उसे जो कसम दी थी उसके बाद से ही वह बीमार रहने लगा है और उसने सोच लिया था कि महिला की वह हत्या कर देगा रविवार को जब उसको मौका मिला तो जंगल में कुल्हाड़ी मारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को युवक को गांव से गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें कि 25 अगस्त की शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलगिरी प्लांटेशन जंगल में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। खेड़ी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी महिला की पहचान शोभा साहू के रूप में हुई थी।

महिला का गला धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या की गई थी परिजनों का कहना था कि महिला लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि सरवन उर्फ प्रीतम कुल्हाड़ी लेकर जंगल में घूम रहा था, घर पर तलाश करने पर संदेही घर पर नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने इंदौर हाईवे पर उसको पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 3 महीने पहले घर जाते समय महिला उसको मिली थी और उस समय आरोपी नशे में था तब आरोपी ने महिला से कुछ कह दिया था, जिसके बाद मृतिका ने उसे कसम दे दी थी और आरोपी को शक था की इस कसम की वजह से ही करीब 2 महीने से वह बीमारर हा इसी कारण उसने सोच रखा था कि वह महिला को मौत के घाट उतार देगा।

Related Articles

Back to top button