ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
उत्तरप्रदेश

दुल्हन बनना चाहती थी बहन, भाई ने थाने जाकर खा लिया जहर, चौंका देगी वजह…

उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई. गुस्से में लड़की के भाई ने जहर खा लिया. यह सब कुछ थाने के अंदर हुआ जहां भाई अपनी मां के साथ बहन के पीछे-पीछे पहुंचा था. मां और भाई ने थाने पर लड़की को समझाने की काफी कोशिश की. लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही.

बहन अपने फैसले से पीछे नहीं हटी तो भाई ने थाने में सबके सामने ही जहर खा लिया. इससे पुलिस सकते में आ गई. पुलिस ने आनन-फानन में लड़के को देवरिया के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां इलाज के लिए उसे भर्ती कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक, मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली लड़की दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती है.

परिवार वालों को काफी समय तक इसकी भनक नहीं थी. इस दौरान उन्होंने लड़की शादी तय कर दी. नवंबर महीने में शादी की तारीख भी तय हो गई थी. घर में अपनी शादी की हलचल देख लड़की परेशान हो गई. उसने अपने परिवार वालों से प्रेमी के बारे में बात की और उसी से शादी करने की इच्छा जताई लेकिन घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुए. उन्होंने मना कर दिया तो लड़की मंगलवार को थाने पहुंच गई. वह प्रेमी से ही शादी की जिद पर अड़ गई.

लड़की को समझाने की कोशिश की

पीछे-पीछे पहुंचे भाई और मां ने उसे समझाने की काफी कोशिश की. लड़की जब नहीं मानी तो भाई ने जहर खा लिया. इसके बाद थाने में अपर तफरी मच गई. पुलिस ने युवक को तुरंत मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर युवक की स्थिति के बारे में जानकारी ली. इस घटना के बाद पुलिस ने युवक की बहन और उसके प्रेमी को थाने पर बैठा लिया. सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि लड़की अब भी दूसरे समुदाय के प्रेमी के संग ही शादी करने की जिद्द कर रही है. उसके नहीं मानने पर भाई ने जहर खा लिया था। अब उसकी स्थिति सामान्य है.

Related Articles

Back to top button