ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
देश

आसमान से बरसी आफत, यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 100 से ज्यादा की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। देश में मानसून आते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ही भारी बारिश हो रही है। वहीं, गुरुवार को भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस मुश्किल घड़ी में पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। बिहार में बिजली गिरने से 83 और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत हुई है। बिजली गिरने से कई लोग बुरी तरह से झुलस भी गए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने से 100 से ज्यादा यानी  111 लोगों की जान गई है।

बिजली गिरने से हुए मौतों पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला हैं। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।

बिहार के इन प्रमुख जिलो में बिजली गिरने से मौत

बिहार के गोपालगंज जिले में बिजली गिरने से 13 लोगों की जान गई है। पूर्णिया में 2, जमुई में 2, जहानाबाद में 2 लोगों की जान गई है। सारण में 1, जहानाबाद में 2, सीतामढ़ी में 1, नवादा में 8 और पूर्णिया में 2 लोगों की जान बिजली गिरने से हुई है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौत

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौतें गोरखपुर में हुई हैं। भारी बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में 13 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। यह सभी लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसमें सर्वाधिक नौ लोगों की मौत देवरिया जनपद में हुई है। सिद्धार्थनगर जिले में तीन और कुशीनगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बिजली गिरने से बुरी तरह से झुलसे सभी नौ लोग देवरिया जिले के हैं। इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवरिया जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से सात वर्ष की बालिका और किसान समेत नौ लोगों की मौत हो गई तथा नौ लोग झुलस गए। इसमें से अधिकांश लोग अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे।

28 तक आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा

उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों में 28 जून तक वज्रपात का खतरा है। इस दौरान भारी बारिश भी होगी। बिहार से लेकर राजस्थान तक ट्रफ लाइन बनने से राज्य में कंवर्जेस जोन बन गया है। यह जोन ऐसा क्षेत्र है, जहां पर गर्म एवं ठंडी हवाएं आपस में टकराती हैं। गर्म एवं ठंडी हवाओं के टकराने से बिजली क़़डकती है, जिसे स्थानीय भाषषा में ठनका गिरना भी कहते हैं।

..तो खुले में मोबाइल का इस्तेमाल न करें

मौसम विभाग के विशेषषज्ञों का कहना है कि बिजली कड़कने के दौरान खुले में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में मोबाइल से कॉल न करें। मोबाइल को तत्काल बंद कर दें। बिजली क़़डकने के दौरान मोबाइल का उपयोग करने से सेट में भी ग़़डब़़डी होने की आशंका रहती है। इसके अलावा विद्युत सुचालक चीजों से दूर रहें तो ज्यादा ठीक है।

Related Articles

Back to top button