ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
विदेश

चीन को लेकर अमेरिका सख्त, हांगकांग बिल के खिलाफ सीनेट में पास किया प्रस्ताव

वांशिगटनः अमेरिकी सीनेट ने हॉन्गकॉन्ग से जुड़े विवादित कानून को लेकर चीन पर प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दे दी है। इससे जुड़े बिल को सीनेट ने पास कर दिया है।

PunjabKesari
इस बिल में चीन के वैसे अधिकारियों, बिजनेसमैन और बैंक पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है जो हॉन्गकॉन्ग की स्वायत्तता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सीनेटरों द्वारा लाए गए इस बिल को सीनेट ने ध्वनि मत से पास कर दिया।

इससे पहले इसी महीने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उस बिल पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें चीन में उइगर मुसलमानों को प्रताड़ित करने वाले चीनी अधिकारियों को दंडित करने का प्रावधान है। इसके ठीक बाद चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौर में यूएस ने चीन को दंडित को लेकर एक और बिल कानून बनने की दिशा में है।

बता दें चीन की संसद ने हांगकांग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने को मंजूरी दे दी थी। चीन ने यह फैसला पिछले साल हांगकांग में हुई हिंसा के मद्देनजर लिया था। चीनी सरकार चाहती है कि उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दिया जाए, इसलिए उसने नए कानून के जरिये हांगकांग के प्रदर्शनकारियों को कमजोर करने का प्रयास किया गया।

विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का मतलब
चीन का दावा है कि हांगकांग में ‘एक देश दो व्यवस्थाओं’ के नियम को लागू करेगा। चीन एक तरह से इस नए कानून के तहत हांगकांग के अर्ध-स्वायत्त (Semi-Autonomous) दर्जे को समाप्त करना चाहता है। इस कानून के मुताबिक हांगकांग के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने का कर्तव्य निभाएंगे। वह नियमित रूप से केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट देंगे।

NPC की स्थायी समिति हांगकांग में इस साल अगस्त तक राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कानूनी सिस्टम बनाएगी। इसके साथ ही संबंधित कानूनों को हांगकांग के मौजूदा कानूनों के साथ शामिल करेगी।

Related Articles

Back to top button