ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

ट्रेन डिरेल करें और फैलाएं अराजकता…पाक में बैठे इस आतंकी का ख्वाब देखिए

हिंदुस्तान का मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्लाह गौरी के पाकिस्तान में बैठे-बैठे हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. फरहतुल्लाह गौरी ने दिल्ली, मुंबई और देश कई बड़े शहरों में बड़े पैमाने में ट्रेन डिरेल करने की धमकी दी है. आतंकी फरहतुल्लाह गौरी बेंगलुरु रामेश्वर कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है और अब इसने भारत में ट्रेनों को पटरी से उतारने यानी दुर्घटनाग्रस्त करने का प्लान बनाया है. पाकिस्तान बार-बार भारत के खिलाफ आतंकियों को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने दे रहा है.

इस धमकी के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी की भी चिंता बढ़ गई है. हाल ही में हुए ट्रेन हादसों को भी इस धमकी से जोड़ कर देखे जाने लगा है. ये जांच का विषय बन गया है कि कहीं पिछले ट्रेन हादसे भी किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं.

पाकिस्तान से टेलीग्राम के जरिए दी धमकी

टेलीग्राम पर जारी एक वीडियो में गौरी ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे भारतीय रेलवे को निशाना बनाकर देश में अराजकता फैलाने के लिए ट्रेनों को पलटने की कोशिश करें.

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षाबलों को अलर्ट जारी किया है. रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं. इस बीच पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली एजेंसियों ने कहा है कि फरहतुल्लाह गौरी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी है, जो पिछले कई सालों से भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है. गौरी ने ये भी धमकी दी है कि भारत की पेट्रोल पाइपलाइनों और रसद सप्लाई को निशाना बनाकर ध्वस्त किया जाएगा. आतंकी चाहता है कि भारत का ट्रांसपोर्ट सिस्टम बिगड़ जिससे भारत के लोग परेशान हो.

भारतीय रेल की अपील

भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिए जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें. इस धमकी के बाद से रेल से सफर करने वाले यात्रियों में डर का महौल है.

Related Articles

Back to top button