ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
टेक्नोलॉजी

बिना कार्ड के निकलेगा एटीएम से पैसा, समझें क्या है UPI ATM और कैसे करता है काम?

कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है और पता चलता है कि जेब में डेबिट कार्ड ही नहीं है, अब ऐसे में ATM से पैसा कैसे निकाला जाए ये एक बड़ा सवाल है. आप लोगों ने कई बार Cardless Cash Withdrawl के बारे में सुना या फिर पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बिना कार्ड के एटीएम से पैसा निकालने का तरीका क्या है?

अगर नहीं, तो हमारे साथ बने रहिए. हम आज आप लोगों को समझाएंगे कि अगर आप कभी इस तरह की सिचुएशन में फंस जाए और आपके पास कार्ड न हो तो आप किस तरह से UPI ATM से पैसा निकाल पाएंगे. ATM से पैसा निकालने और कार्डलेस कैश, दोनों ही टर्म्स में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. यूपीआई एटीएम एक ऐसी सुविधा है जो आपको बिना कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देती है.

आज हम आपको बहुत ही आसान भाषा में समझाने की कोशिश करेंगे किए एटीएम से पैसा निकालने से पहले आपको कौन- कौन सी जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UPI ATM Cash Withdrawl: नोट करें पूरा प्रोसेस

  1. अगर आपका नंबर UPI रजिस्टर्ड है तो आप यूपीआई-एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  2. एटीएम मशीन में UPI Cash Wihdrawl/Cardless Cash या QR Cash ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद एटीएम मशीन में आपको वो अमाउंट डालना होगा जितना आप निकालना चाहते हैं.
  4. अमाउंट डालने के बाद एटीएम मशीन पर सिंगल यूज डायनामिक क्यूआर कोड दिखेगा, आप इस कोड को किसी भी यूपीआई ऐप (PhonePe, Paytm, GooglePay आदि) के जरिए स्कैन कर सकते हैं.
  5. कोड को स्कैन करने के बाद अपना UPI PIN डालें और बस आपका काम बन जाएगा और एटीएम से पैसा निकल आएगा.

UPI ATM Withdrawl Limit: एक बार में कितना पैसा निकलेगा?

एटीएम से यूपीआई के जरिए आप एक बारे में 10 हजार तक निकाल सकते हैं. लेकिन एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वह यह है कि ये अमाउंट आपकी डेली यूपीआई लिमिट का ही हिस्सा होगा.

Related Articles

Back to top button