ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
बिहार

मैं अब भी पीएम मोदी का हनुमान, लंबे संघर्ष के लिए निकला हूं…’5 एडिटर्स’ के शो में बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ‘5 एडिटर्स’ में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए. चिराग ने कहा कि मैं अब भी पीएम मोदी का हनुमान हूं. प्रधानमंत्री के साथ मेरा रिश्ता अटूट है. मैं पहले भी उनसे और उनकी सोच से प्रभावित था और आज भी हूं.

शो के दौरान जब चिराग से ये पूछा गया कि 2020 में आप पीएम मोदी के हनुमान बने लेकिन 2024 में आप प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्मण बन गए, इसके जवाब में चिराग ने कहा कि पीएम मोदी से अभी भी मेरा हनुमान वाला रिश्ता है. मैं पहले से ही बीजेपी के साथ जाने के हक में था. मैंने अपना रिश्ता निभाया. उन्होंने कहा कि राजनीति में युवा सोच जरूरी है. युवा भारत का भविष्य है.

PM ने मेरे हर फैसले का सम्मान किया

वहीं, चिराग से जब से ये पूछा गया कि आप क्रीमी लेयर के मुद्दे पर भारत बंद का सपोर्ट करते हैं, लैटरल एंट्री के खिलाफ होते हैं, अग्रिनीर योजना को पसंद नहीं करते हैं जबकि जातिगत जनगणना की मांग करते हैं…ये कैसे? इसके जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि जो जो सोच हमने सामने रखी, पीएम मोदी ने मेरे हर फैसले का सम्मान किया.

SC-ST में क्रीमी लेयर ठीक नहीं

चिराग ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ( SC-ST) आरक्षण का आधार छुआछूत रहा है और 21वीं सदी में कहीं न कहीं आज भी ये देखने को मिलता है. आज भी दलित को घोड़ी पर चढ़ने से रोका जाता है. दलित के पहुंचने पर मंदिर को धोया जाता है. इसका मतलब है कि आज भी SC-ST आरक्षण का आधार छुआछूत ही है. उन्होंने कहा कि SC-ST में क्रीमी लेयर ठीक नहीं है.

सरकार से हटकर मेरी सोच नहीं

चिराग ने कहा कि सरकार से हटकर मेरी सोच नहीं है. लैटरल एंट्री को रोलबैक किया गया क्योंकि जिस तरह से उसको एडवरटाइज किया गया वो गलत था. जातिगत जनगणना का बीजेपी ने पूरा सपोर्ट किया. मैं जिस राज्य से आता हूं, वहां जाति आधारित जनगणना हो चुकी है. मेरी सोच सरकार और पीएम मोदी की सोच से इतर नहीं है.

मुझे मेरे अपनों ने ही धोखा दिया

वहीं, चाचा पशुपति पारस की बीजेपी नेताओं से मिलने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि अब मैं चाचा वाले एपिसोड से आगे निकल गया हूं. कौन किससे मिल रहा है इससे मुझे अब कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरे पास टूटने का नहीं सिर्फ आगे बढ़ने का समय है. मैं लंबे संघर्ष के लिए निकला हूं. मुझे मेरे अपनों ने ही धोखा दिया.

पार्टी में टूट की खबरों के सवाल पर चिराग ने कहा कि विपक्ष का काम केवल अफवाह फैलाना है. गठबंधन में हर किसी का सहयोग जरूरी होता है. लोग सोचते हैं कि मेरे और प्रधानमंत्री के बीच दरारें पड़ें लेकिन मैं प्रधानमंत्री का हनुमान हूं और अभी भी उनसे वही वाला रिश्ता है.

Related Articles

Back to top button