ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

भाजपा नेता ने सुनाए फर्जी मतदान के किस्से… वीडियो वायरल, प्रूफ के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

विदिशा : मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा नेताओं का एक विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें चुनाव में उन्होंने जीत कैसे हासिल की इसके बारे में बता रहे हैं। वीडियो विदिशा जिले की लटेरी तहसील का है। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और न्यायालय जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

क्या है वीडियो में…

वायरल वीडियो गुरुवार का है दरअसल, सागर लोकसभा क्षेत्र की लटेरी तहसील में बीजेपी सांसद लता वानखेड़े का यहां पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सिरोंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा के प्रतिनिधि और लटेरी नगर परिषद अध्यक्ष के पति संजय अत्तु भंडारी, लोकसभा चुनाव के दौरान की कथित अनियमितताओं का जिक्र करते नजर आए। वीडियो में संजय भंडारी ने दावा किया कि उन्होंने 13 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस का कोई भी पोलिंग एजेंट नहीं बैठने दिया। साथ ही, भाजपा के पार्षद पति महेश साहू सांसद से यह भी कह रहा है कि “15 वोट फर्जी तरीके से डाले गए थे।”

वीडियो वायरल होते ही मध्य प्रदेश की राजनीति में उफान आ गया। कांग्रेस ने इसे निष्पक्ष चुनाव का खुला उल्लंघन करार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता स्वयं फर्जी मतदान करने की बात स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस इस मामले को चुनाव आयोग और कोर्ट में ले जाएगी, साथ ही थाने में भी इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button