ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

अखिलेश ने ठेले से खरीदकर खाया भुट्टा, मजाक में कहा- बहुत महंगा दे रहे हो

लखनऊः अपनी सादगी को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क किनारे लगे ठेले से भुट्टा खाकर एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, अखिलेश शनिवार को बाराबंकी में शराब कांड मृतकों के परिजनों से मिलकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनका काफिला रामनगर इलाके की केसरीपुर रेलवे क्रासिंग पर भुट्टा बेच रहे एक व्यक्ति को देखकर रुक गया। इस दौरान अखिलेश की भुट्टे वाले से मजेदार बात हुई।
अखिलेश ने ठेले वाले से भुट्टे की किस्म पूछते हुए पूछा कि आखिर यह कहां का है। उसने बताया कि बहराइच का है। अखिलेश ने कहा मीठा है, कितने में बेच रहे हो। ठेले वाले ने जवाब दिया, 10 रुपये का। अखिलेश ने कहा, बहुत महंगा दे रहे हो। अगर मीठा नहीं हुआ तो इसकी वापसी तो होगी नहीं। फिर अखिलेश ने उससे एक भुट्टा लिया और अपनी गाड़ी में बैठकर खाने लगे। वहीं अखिलेश से जब लोगों ने पूछा कि भुट्टा महंगा तो नहीं है तो उन्होंने कहा कि यह गरीब क्या महंगा देगा और फिर उनकी गाड़ी का काफिला आगे बढ़ गया।
भुट्टा खरीद कर खाना तो एक बहाना हैः अखिलेश का ट्वीट
इस संबंध में अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा है कि ये भुट्टा खरीद कर खाना तो एक बहाना है… असली मकसद तो मेहनतकश का हौसला बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button