ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
मनोरंजन

सुमित अंतिल को सारा पैसा लगाना पड़ा, तब पहुंचे इस जगह, नीरज चोपड़ा से हुई थी मुलाकात और बदल गई जिंदगी

सुमित अंतिल और नीरज चोपड़ा. दोनों हरियाणा से हैं. दोनों के घर के बीच 50 किलोमीटर का फासला है. फिर भी सुमित को नीरज से मिलने के लिए अपना सारा पैसा लगाना पड़ा. बात 2018 की है. भारतीय जैवलिन के इन दो सबसे बड़े सितारों पहली मुलाकात में फिनलैंड में हुई थी. एक इवेंट के लिए नीरज और समित दोनों वहां पहुंचे थे. सुमित को उस टूर पर जाने के लिए अपना सारा पैसा खर्च करना पड़ा था. लेकिन, उस टोटल इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा फायदा ये हुआ कि सुमित अंतिल की वहां से जिंदगी बदल गई.

नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल की पहली मुलाकात

अब सवाल है कि उस मुलाकात में ऐसा क्या हुआ, जिससे सुमित अंतिल की जिंदगी बदल गई? तो इसके पीछे रहे नीरज चोपड़ा के कही वो बातें जिसे सुमित अंतिल ने अपने जीवन का मूल मंत्र बना लिया. सुमित अंतिल ने उस पहली मुलाकात के बारे में बताया कि आज के मुकाबले वो उस दौरान कुछ भी नहीं थे. वो पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. फिर भी नीरज चोपड़ा बहुत अच्छे से मिले. उन्होंने मुझसे अच्छे से बात की थी. उन्होंने बताया कि मैं कितना मजबूत हूं. मैं चाहूं तो इस खेल से काफी कुछ हासिल कर सकता हूं.

नीरज का कौन सा अंदाज, सुमित अंतिल को है पसंद

सुमित के मुताबिक, उस मुलाकात के बाद नीरज चोपड़ा से फिर उनका हर इवेंट में मिलना-जुलना होने लगा. दोनों चूंकि हरियाणा से ही थे, इसलिए ज्यादातर बातें हरियाणवी में ही होतीं. इतना कुछ हासिल कर लेने के बाद भी नीरज चोपड़ा पर लोकप्रियता का थोड़ा भी नशा नहीं है. वो वैसे ही हैं जैसे पहले थे. फिर क्यों ना वो भारतीय जैवलिन के सुपरस्टार बन चुके हों. सबके साथ विनम्रता से पेश आने का उनका अंदाज ही हमें भी बेहतर बनने की प्रेरणा देता है.

नीरज हों या सुमित… आज दोनों चैंपियन हैं

सुमित और नीरज की जब पहली मुलाकात हुई थी तब ना तो सुमित के पास पैरालंपिक का गोल्ड था और ना ही नीरज के पास ओलंपिक का. लेकिन, अब इन दोनों के नाम वो कामयाबी है, जिस पर आज पूरे भारत को नाज है. आज सिर्फ नीरज चोपड़ा ही नहीं सुमित अंतिल भी देश में जैवलिन के स्टार हैं.

Related Articles

Back to top button