ब्रेकिंग
Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ा... Monsoon Update 2026: देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार... Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए...
उत्तरप्रदेश

दो रुपये का बिल भी जमा न कर सकी UP पुलिस, वसूलने के लिए कोर्ट पहुंचे BSNL अधिकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीएसएनएल कंपनी को कोर्ट जाने के लिए मजबूर कर दिया. इसकी वजह भी बड़ी अजीब और हैरान करने वाली है. प्रदेश के मिर्जापुर जिले के 10 थानों पर कंपनी का बिल कई वर्षों से बकाया है. बिल भी इतना बड़ा भी नहीं है कि उसकी रकम जमा न हो सके. जिले के दस थानों पर कंपनी के मात्र 248 रुपयों का बिल बाकी है. पुलिस वालों ने जब बिल जमा नहीं किया तो कंपनी राष्ट्रीय लोक अदालत पहुंच गई.

मोबाइल कंपनियों ने अपना रिचार्ज महंगा कर दिया है तो बीएसएनल का रिचार्ज सस्ता होने से ग्राहक इस कंपनी की तरफ जुड़ रहे हैं. कंपनी के सस्ते प्लान लोगों को लुभा रहे हैं. बाबजूद इसके मिर्जापुर पुलिस बीएसएनएल कंपनी के मात्र 248 रुपये का बिल जमा नहीं कर पा रही है. यह बकाया एक थाने पर नहीं बल्कि जिले के 10 थानों पर है.

2 रुपये से लेकर 120 तक बिल बकाया

मिर्जापुर जिले के थानों पर न्यूनतम बकाया बिल 2 रुपये और अधिकतम 120 रुपयों तक का है. कंपनी में कई बार बिल जमा कराने के लिए पुलिस को नोटिस दिया, लेकिन इन मामूली रकम को जमा नहीं कराया गया. जिले के लालगंज थाना पर सबसे कम तो कटरा कोतवाली पर सबसे अधिक बिल बकाया है. वर्षों से बकाया बिल के लिए बीएसएनएल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की शरण ली है.

इन थानों पर है बकाया बिल

10 थानों पर कुल 248 रुपए की बकाया है. थाने वार बात की जाए तो जिले के लालगंज थाने पर दो रुपये. विंध्याचल, मड़िहान और चील्ह थाने पर 4-4 रुपये, जिगना थाने पर पांच रुपये, कछवां थाने पर सात रुपये, चुनार थाने पर 14 रुपये, देहात कोतवाली पर 34 रुपये, शहर कोतवाली पर 54 रुपये और कटरा कोतवाली पर 120 रुपये बिल बकाया है.

मिर्जापुर उप महाप्रबंधक बीएसएनल पीसी रावत ने पत्र जारी कर बताया है कि पुलिस विभाग ने 10 थानों पर बीएसएनएल के कुल 248 रुपये बकाया है. कई साल से बिल नहीं जमा करने पर संबंधित नोटिस जारी कर सूचना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेज दी गई है.

Related Articles

Back to top button