ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके मुख से बुजुर्ग दम्पति के लिए यही निकला कि इनका प्रेम अमर है। जी हां, ‘वैलेंटाइन डे’ से एक दिन पहले दम्पति की हुई मौत की पूरे इलाके में चर्चा है। मामला मुंगेली के पुराना बस स्टैंड मोहल्ले का है जहां भूखनलाल केशरवानी (90) का निधन हो गया। इससेे उनकी पत्नी राधिका केशरवानी को इतना गहरा सदमा लगा कि उन्होंने अपने पति के शव को देखते ही दम तोड़ दिया

दोनों शवों को एक ही चिता पर सजाकर दी गई मुखाग्नि 
शादी के समय अग्नि के सात फेरे लेते हुए सात वचन लिए जाते हैं, इस बुजुर्ग दम्पति ने भी मानो सात फेरों के साथ ही जीने-मरने की कसम खाई होगी, यही वजह है कि पति के निधन के कुछ घंटे बाद ही पत्नी ने भी अपने जीवनसाथी को दिए वचन को निभाया और खुद भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बुजुर्ग दम्पति की अंतिम यात्रा भी एक साथ ही निकाली। इतना ही नहीं, बच्चों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता के इस अटूट प्रेम, एक-दूसरे के प्रति समर्पण को देख दोनों शवों को एक ही चिता पर सजाकर मुखाग्नि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button