ब्रेकिंग
Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ...
देश

गाजियाबाद स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, दो हिस्सों में बंटी कैफियत एक्सप्रेस

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों में दहशत की स्थिति पैदा हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रेन उस जगह से अलग हुई, जहां दो एसी डिब्बे जुड़ते हैं। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही स्टेशन पर हंगामा शुरू हो गया। संयोग था कि जहां डिब्बे जुड़ते हैं वहां कोई यात्री खड़ा नहीं था। वरना कोई अनहोनी घट सकती थी।

माना जा रहा है कि चूंकि ट्रेन स्पीड में नहीं थी वरना कोई बड़ा हादसा हो जाता। दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली 12226 कैफियत एक्सप्रेस की कपलिंग गाजियाबाद में टूट गई। इसकी वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बंटी गई है। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इस घटना को लेकर अभी रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इसकी वजह से ट्रेन में सवार यात्रियों में हाय-तौबा मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button