ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पिता के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां उन्होंने डॉ मोहन यादव के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्वर्गीय पूनमचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता जी का दो दिन पूर्व निधन हो गया था। उज्जैन में कल गुरुवार को उनका चलित उठावले का आयोजन था।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी पूनमचंद यादव के निधन से उज्जैन समेत प्रदेश भर के राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री के यहां अब तक केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद वी.डी. शर्मा शोक संवेदनाएं भेंट करने पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button