ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम डा. रमन का 15 साल का काला कार्यकाल एक दुस्वप्न: कांग्रेस

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डा. रमन यह न भूले कि उनके 15 साल के कार्यकाल में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार इतने चरम पर पहुंच चुका था कि रायगढ़ के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्वयं कहा था कि एक साल कमीशनखोरी बंद करने पर ही सरकार आएगी। रमन सरकार के 15 साल के काले कार्यकाल के कारण भाजपा 15 सीटें भी हासिल नहीं कर पायी थी। 15 साल तक रमन सिंह ने यह सूची बनाई होती तो शायद यह दिन देखने नहीं पड़ते।
त्रिवेदी ने कहा है कि रमन के 15 साल में हुए भ्रष्टाचार के नान घोटाला, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, आंखफोडवा कांड, धान परिवहन घोटाला जैसे जीते जागते सबूत मौजूद है। उनके पुत्र अभिषेक सिंह के नाम पर खुले विदेशी खातों में ईमानदारी का कौन सा पैसा है, यह रमन को बताना चाहिए। जाने माने समाजसेवी और दानवीर दाउ कल्याण सिंह के दान से बने अस्पताल को रमन ने अपने दामाद पुनीत गुप्ता को ओएसडी नियुक्त कर दामाद का अस्पताल बनाकर गिरवी रख दिया था। यह इतने गोपनीय तरीके से किया गया था कि रमन सरकार जाने के बाद कांग्रेस सरकार बनी तब सार्वजनिक हुआ। ऐसे रमन सिंह आज प्रदेश और जनहित में अच्छा काम कर रही कांग्रेस की सरकार को सीख देने के अधिकारी नहीं है। रमन सिंह का बयान पर उपदेश कुशल बहुतेरे की कहावत को चरितार्थ कर दिया है।

Related Articles

Back to top button