ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

झूठे केस में फंसाने और टोनहा कहकर परेशान करने की रायपुर के एसपी से शिकायत

रायपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहली बार रायपुर एसपी कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार से जनदर्शन शुरू हुआ। पहला जनदर्शन मंगलवार को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने लगाया।इसमें झूठे केस में फसाने, टोनहा कहकर मानसिक रूप से प्रताणित करने की शिकायत लेकर लोग एसपी के पास पहुंचे। पीडि़तों की शिकायत पर कप्तान ने संबंधित थाना प्रभारियों को मामलें की जांच करने और प्रतिवेदन जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एसपी कार्यालय में जनदर्शन लगाया जाएगा। इसके अलावा सीएसपी कार्यालय में मंगलवार और बुधवार को जनदर्शन लगेगा। जहां पीडि़तों की शिकायतें सुनी जाएंगी। पहले जनदर्शन का प्रचार प्रसार कम हाेने की वजह से ज्यादा पीडि़त नहीं पहुंच सके। तकरीबन एक घंटे के बाद पहला प्रार्थी एसपी के सामने पहुंचा।

ये केस पहुंचे जनदर्शन में
फाफाडीह निवासी पीडि़ता ने अपने पड़ोसी के खिलाफ कि। पीडि़ता ने पुलिस को बताया, कि उसकी पड़ोसी पटाखे फोड़ते है और घर में घुसकर धमकी देता है, भाई को झूठे केस में फसाने की धमकी देती है। इसी के विपरीत जनदर्शन में पहुंचे दूसरे पक्ष ने इसी तरह की शिकायत आवेदिका व उसके परिवार के खिलाफ की है। गंज थाना प्रभारी को मामले की जांच करने कहा गया

टोनहा कहकर कर रहे प्रताडि़त थाने से नहीं मिला इंसाफ
जनदर्शन में पीडि़त ने एसपी को बताया कि वे मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। क्षेत्र के कुछ लोग उसे टोनहा कहकर प्रताडि़त करते हैं।उरला पुलिस थाने में इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।प्रार्थी ने सभी के नाम दिए हैं। एसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दहेज के लिए करते हैं प्रताडि़त
शंकर नगर निवासी पीडि़ता ने दहेज लोभी ससुराल वालों की शिकायत एसपी से की है। पीडि़ता की शिकायत पर एसपी ने डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रिपोर्ट जल्द से जल्द सबमिट करने का कहा है।

Related Articles

Back to top button