ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

भू-अर्जन के प्रकरणों को जल्द सुलझाएं राजस्व अफसर : कलेक्‍टर सौरभ

रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान समय-सीमा की बैठक में कुछ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इन अधिकारियों की सूची बनाकर इन्हें तत्काल नोटिस जारी करने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के प्रकरणों का निराकरण यथाशीघ्र करें।
खासकर राजस्व अधिकारियों को कहा कि वह भू-अर्जन के प्रकरणों को तत्काल सुलझाएं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि आगामी 16 तारीख को बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने ग्रीष्म काल में चारा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों गौठान समिति द्वारा पैरा क्रय करने, चरागाह विकसित करने तथा पैरा दान का प्रचार प्रसार करने निर्देशित किया।
धान खरीदी को लेकर करें व्यवस्था
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए बारदाना कलेक्शन, धान खरीदी केंद्रों की विभिन्न व्यवस्था को जल्द से जल्द पुख्ता करें। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, आंगनवाड़ी में पेयजल की व्यवस्था, राजस्व अधिकरियों से से भू-अर्जन के प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य पदाधिकारी से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पदों पर भर्ती, श्रम विभाग के अधिकारी से लोक सेवा केंद्रों में आधार पंजीयन, मेकाहारा में आधार पंजीयन सेंटर खोलने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन चौपाल एवं लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का प्रमुखता से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पंचभाई बीसी साहू सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button