ब्रेकिंग
IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना...
देश

भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ के बस्तर से किया मिशन 2023 का शंखनाद

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कर्मयोगी कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है। जो जमीन से जुड़कर बस्तर के जनता के बीच पहुंच मिशन 2023 के लिए अभी से अलख जगा रहे हैं। जब भी कार्यकर्ताओं ने ठाना है तो भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा कि बस्तर से बदलाव की बयार की शुरुआत हो गयी है। हम सबको सक्षम और सामर्थ्यवान होकर मजूबती के साथ प्रदेश की जनता के बीच और सक्रिय होना होगा। प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस ने सिर्फ धोखा दिया है। जागरूक जनता भी समय पर कांग्रेस के जवाब जरूर देगी।

जमीनी लड़ाई को और मजबूत करना होगा: नितिन नबीन

भाजपा सह प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि जनता के बीच हमें और मजबूती से पहुंचकर जमीनी लड़ाई लड़नी होगी। देश में कांग्रेस इस समय अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं को समाज के हितों में अपनी लड़ाई को तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के सर्व विकास के लिए चिंतित है। समग्र विकास लिए उनकी योजना अंत्योदय को समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नकी जितनी भी घोषणायें राज्य विकास के लिए है, वो केवल कागजों पर ही अंकित होकर रह गयी है। प्रदेश की जनता की जरा भी चिंता कांग्रेस को नहीं है। हमें सदन से सड़क तक की लड़ाई निरंतर लड़नी होगी।

बस्तर ने परिवर्तन का मन बना लिया है: डा. रमन सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर ने जब-जब परिवर्तन का मन बनाया है, भाजपा की सरकार जरूर बनी है। भाजपा ने 2003 में अपना चुनावी शंखनाद बस्तर से किया था, अब एक बार फिर से बस्तर की आराध्या मां दंतेश्वरी के आर्शीवाद से हम सब मिशन 2023 के लिए जुट गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जब सरकार थी तो बस्तर और वनवासियों का विकास हमारी प्राथमिकता में था लेकिन कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी बस्तर नहीं रहा है। कांग्रेस तो अभी यह तय नहीं कर पा रही है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है? भाजपा ने किसानों के सहित हर वर्ग की चिंता की है। जब हम सत्ता में थे तब किसानों को शून्य प्रतिशत पर कर्ज दिया था। बस्तर के विकास व शांति के लिए हमारी मजबूत योजनाएं थी लेकिन कांग्रेस की सरकार के पास अब कोई भी कारगर योजना नहीं है।

वनवासियों को बस्तर से सरगुजा तक छला जा रहा: विष्णुदेव साय

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक वनवासी सहित सभी समाज को छलने का काम किया है। प्रदेश की इस असफल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। सही समय पर प्रदेश की जनता कांग्रेस को जरूर जवाब देगी। राष्ट्र को हमेशा कांग्रेस ने सशक्त करने के बजाय विभक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि धर्मातंरण का मकसद ही मतांतरण है। जिसके पीछे राष्ट्र विरोधी ताकतें काम कर ही हैं। जिन्हें कांग्रेस द्वारा हमेशा अपने लाभ के लिए मौन स्वीकृति मिलती रही है। हमें वनवासी समाज के बीच और मजबूती कार्य करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरना होगा।

लक्ष्य हमारा,जीतेंगे बारह का बारह: कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की चेहरे की चमक देखकर यह लगने लगा है कि बस्तर से ही हम विशाल विजय की ओर अग्रसर होंगे। हम सबका लक्ष्य ही बस्तर के बारह के बारह सीटों पर विजय हासिल करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर असफल है। भाजपा ने पिछले 15 साल के कार्यकाल में जो विकास प्रदेश में किया है, कांग्रेस केवल उन्हीं तस्वीरों को अपनी तस्वीर बताकर भ्रम फैलाने जुटी है। इस असफल सरकार के पास गोबर खरीदी के अलावा बताने को कुछ भी नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने प्रदेश सरकार के योजनाओं पर सवाल उठाते कहा कि जब गौठानों में गौमाता नहीं है तो प्रदेश की सरकार गोबर कहां से ला रही है। उन्होंने ने राहुल गांधी की संभावित छत्तीसगढ़ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं वो किस विकास को देखने आ रहे हैं। लगता है कि वो थर्ड अम्पॉयर के रूप में आ रहे हैं।

कांग्रेस में सत्ता का संग्राम चल रहा है: रामविचार नेताम

राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस को इस समय न प्रदेशवासियों की चिंता है न ही प्रदेश की। कांग्रेस में पद पाने के लिए सत्ता का संग्राम चल रहा है। जिसके कारण पूरा प्रदेश आशंकित है कि छत्तीसगढ़ का क्या होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बस्तर में जिस तरह से मुर्गा लड़ाई होती है, उसी तरह से कांग्रेस में पद पाने के लिए लड़ाई चल रही है। हम सबको एकजुटता के साथ फिर विजय बस्तर के लिए जुटना होगा।

वीरों की भूमि बस्तर से लेना होगा विजय संकल्प: बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वीरों की धरा बस्तर से विजय संकल्प लेने की जरूरत है।कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता के बीच प्रदेश की झूठी सरकार की असफलता को लेकर जायें, 2023 में भाजपा की जीत तय है। जब भी बस्तर ने करवट बदली है, तो हम सत्ता के माध्यम से विकास की परिकल्पना को जनता के बीच ले जाने सफल हुए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार में बस्तर के मुर्गा लड़ाई के तर्ज पर मुख्यमंत्री पद पाओ की लड़ाई चल रही है। जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में पूर्व सांसद व वनवासी समाज के बुंलद स्वर रहे स्व.बलीराम कश्यप सहित कई दिगवंत कार्यकर्ताओं व नेताओं को याद किया।

आतंक, अत्याचार, अमानवीयता को समर्पित है प्रदेश सरकार: केदार कश्यप

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि आतंक, अत्याचार, अमानवीयता को समर्पित कांग्रेस सरकार के कारण पूरे प्रदेश में भय का वातावरण है। हर तरह लूट मची है। विकास के नाम पर मौजूदा कांग्रेस की सरकार के पास बताने को कुछ भी नहीं है। हमें और अधिक मजबूती से विजय 2023 के लिए अभी जुटना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री किरण देव ने किया व आभार प्रदर्शन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने किया।

Related Articles

Back to top button