ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

चिंतन शिविर में नेताओं का नृत्य, कांग्रेस ने बताया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अपमान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर में पार्टी के आला नेताओं के नृत्य का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे जहां छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अपमान बताया। वहीं, भाजपा नेता इसे ईश्वरीय आकांक्षा से बना हुआ दल बता रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, सात गुटों में बंटी 14 विधायकों वाली भाजपा आज तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति पहचान नहीं पाई है।
बस्तर में आयोजित चिंता शिविर के बाद बस्तर की बजाए ओडिशा के हिट गाने ओ पान वाला बाबू पर थिरकते भाजपाई छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने कहा, भाजपा की यह कैसी चिंतन बैठक, मुझे लगता है कि ये सारे नेता 2018 के चुनाव नतीजों के बाद से ही अवसाद में है।
इनके माइंड को फ्रेश करने के लिए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो को देखे तो लंबे समय बाद नंदकुमार साय के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। रामविचार नेताम ने भी गजब का नृत्य किया है। इन दोनों नेताओ को लगता है कोई नया या बड़ा आश्वाशन मिला है। वीडियो में डा. रमन सिंह के चेहरे से खुशी गायब है, लेकिन बृजमोहन फूल फार्म में नजर आ रहे है।

कांग्रेस नेताओं के बयान पर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पंकज झा ने पलटवार किया। झा ने इंटरनेट मीडिया पर कहा, अद्भुत है भाजपा। वास्तव में यह ईश्वरीय आकांक्षा से बना हुआ दल है। इन तस्वीरों में आपको छत्तीसगढ़ का लगभग समूचा शीर्ष नेतृत्व एक साथ मांदर की थाप पर थिरकता दिखेगा। एक तरफ कांग्रेस है। अपार जनादेश उसके पास है। उसके बावजूद झगड़ा-गुटबाजी से सुबह शुरू होती है और भ्रष्टाचार-खसोट से शामें खत्म होती है। झा ने कहा, इसके उलट भाजपा की मस्ती देखिए।

मात्र 14 विधायक हैं, फिर भी जनादेश का अपार सम्मान करते हुए एकजुट-एकसाथ नजर आ रहे हैं। अप्रत्याशित हार के बावजूद भाजपा के किसी भी नेता को ईवीएम की बहानेबाजी करते नहीं देखा होगा। परिणाम आया, कुछ समय थोड़ा कष्ट हुआ फिर अपने-अपने काम पर लग गये। तस्वीर में निश्छल नाच रहे प्रदेश के वही लोग हैं, जिनका छत्तीसगढ़ में विकास का सहभागी बनने का शानदार इतिहास रहा है। यही लोग, यही दल प्रदेश का भविष्य भी है।

कांग्रेस की अंदस्र्नी लड़ाई पर निशाना
भाजयुमो नेता आकाश तिवारी ने कहा, इसी प्रकार के नृत्य की जरूरत अभी काका और बाबा को है, ताकि कुर्सी की लड़ाई से बाहर आकर आनंद से जनसेवा करें और सरकार चलाएं। दूसरों के घर की खुशी पर नजर लगाने से पहले खुद के घर में मचे कलह को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। आज इन सभी का नृत्य यह बता रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में वर्ष 2023 की लड़ाई के लिए ऊर्जा का संचार हो रहा है।
अनुराग अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस में सड़क पर संघर्ष और चिंतन शिविर बाद भाजपा में निश्चिंतता है। समुद्र मंथन से निकले गरल छटने के बाद, भरपूर ऊर्जा, सर्व सामंजस्य के साथ जनसेवा अमृत प्राप्ति के लिए प्रयाण नृत्य किया जा रहा है।

आदिवासी नृत्य करने को मजबूर हो गई भाजपा: विकास

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा ने पहले करीना कपूर के साथ नृत्य करते थे, लेकिन भूपेश बघेल ने ढाई साल में ही छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी अस्मिता को इस तरह जगाया कि भाजपा नेता भी आदिवासी नृत्य को मजबूर हो गए हैं। भूपेश राज में धुर नक्सली इलाके में भाजपा नेता मांदर की थाप पर उन्मुक्त होकर नाच रहे हैं। रमन राज के 15 सालों में नक्सलियों की तूती जिस बस्तर में बोलती थी, वहां आज भयमुक्त होकर डा रमन सहित पूरी भाजपा नृत्य कर रही है। बस्तर से नक्सलियों का सूपड़ा साफ हो गया, जबकि रमन राज में नक्सलियों को संरक्षण दिया जाता था।

Related Articles

Back to top button