ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News CM Sai: 'भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत', सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रे... Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो ... Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,... Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, व... PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
देश

केजरीवाल की हनुमान चालीसा के बाद AAP का सुंदरकांड, हर महीने के पहले मंगलवार को होगा पाठ

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान रामभक्त हनुमान के नाम पर काफी राजनीति हुई थी। वहीं अब आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुंदरकांड का पाठ करवाएगी। AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि AAP सरकार हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ करवाएगी और इसकी शुरुआत आज (18 फरवरी) से ही हो रही है। भारद्वाज ने ट्वीट किया, आज चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद प्राचीन शिव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ शाम  4:30 बजे कराया जाएगा।

PunjabKesari

सुंदर कांड पाठ का आयोजन पार्टी की ओर से करवाया जा रहा है या दिल्ली सरकार की ओर से, इसका जिक्र नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली चुनाव के समय केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पढ़ी थी, जिसके बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई थी। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कहा था कि अभी अरविंद केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, देखना जल्द ही असदुद्दीन ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।

वहीं मतदान वाले दिन भी जब केजरीवाल हनुमान मंदिर गए थे, तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि केजरीवाल जी पूजा करने गए थे या फिर भगवान को अशुद्ध करने। मनोज तिवारी ने कहा था कि एक हाथ से जूता उतारकर, उसी से माला चढ़ा दी। सोशल मीडिया पर भी यह मामला काफी ट्रेडिंग में रहा था। वहीं AAP के चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल कहा था कि चुनाव में हनुमान जी ने भी हमारी मदद की है और हमें आशीर्वाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button