ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, योगी सरकार ने मांगा समय

पूर्वांचल के माफिया डॉन रहे मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने चित्रकूट जेल कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. इस मामले में अदालत 17 सितंबर को सुनवाई करेगी. केस में जवाब दाखिल करने के लिए राज्य सरकार ने कोर्ट से समय मांगा है. इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 17 सितंबर के लिए टाल दिया है.

पिछली सुनवाई में अब्बास अंसारी की ओर से उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि दो मामलों को छोड़कर सभी मामलों में अब्बास को जमानत मिल चुकी है. उन्हें उम्मीद है कि अगर इन दो मामलों में भी आने वाले समय में जमानत मिल जाती है तो, अब्बास अंसारी को गैंगेस्टर मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है. लिहाजा अब्बास अंसारी को गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन दिया जाए.

चित्रकूट जेल के दौरान लगा गैंगस्टर एक्ट

चित्रकूट मामले में अब्बास अंसारी समेत पांच के खिलाफ सदर कोतवाली कर्वी में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. इन सभी पर जिला जेल में विधायक के बंद रहने के दौरान डराना, धमकाना व मारपीट करने का आरोप लगाया गया था. चित्रकूट की जेल में बंद रहने के दौरान अब्बास ने अपने ड्राइवर नियाज अंसारी, कर्वी के सपा नेता फराज खान, कैंटीन व्यवस्थापक रहे कर्वी के नवनीत सचान और एकांउटेंट वाराणसी के शहबाज आलम खान पर गैंग चलाकर रंगदारी वसूलने, लोगों को डराने धमकाने के आरोप था. सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह की तहरीर पर इन पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

कासगंज जेल में बंद है विधायक अब्बास

इन दिनों विधायक अब्बास कासगंज जेल में बंद है. वहीं मामले में बाकी के सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं. पिछले साल 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अब्बास को चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया था. इसके बाद उसकी पत्नी लगातार नियमों को ताक में रखकर अपने पति अब्बास अंसारी से जेल के अंदर मिलती रही थी. इस पर 8 फरवरी 2023 को डीएम और एसपी ने छापा मारकर निखत अंसारी और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद अब्बास को ट्रांसफर कर कासगंज की जेल भेज दिया गया था.

हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था गैंगस्टर एक्ट

डीएम और एसपी ने छापा मारने के बाद ही पुलिस ने इसी मामले गैंग्सटर एक्ट लगाया था लेकिन मामले में कुछ खामियां होने के कारण हाईकोर्ट ने केस को रद्द कर दिया था. इसके बाद अब चित्रकूट पुलिस ने उन खामियों को दूर कर एक बार फिर से पांचों लोगों के खिलाफ डीएम की सिफारिश पर शहर के कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने कर्वी कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है.

Related Articles

Back to top button