ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
देश

योगी का अधिकारियों को निर्देश: डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा स्वागत हो कि दुनिया याद करे

आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए। योगी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत ऐसा होना चाहिए कि दुनिया याद करे। विदेशी मेहमान को महसूस होना चाहिए कि वह ताज के शहर में गए थे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

ज्ञात हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति 24 फरवरी को ‌अपने परिवार के साथ ताजमहल देखेंगे। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद रोड से ताजमहल तक रिहर्सल के अंदाज में निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कराए जा‌ रहे कार्यों का प्रजेंटेशन देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट से ताजमहल तक ट्रंप के आने और जाने तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। इसमें किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं होगी।

मु्ख्यमंत्री ने कहा, पूरे मार्ग में स्वागत होते रहना चाहिए। किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। कोशिश हो कि पूरा कार्यक्रम अच्छी तरह से निपटे। उन्होंने निर्देश दिए कि रास्ते में कहीं भी धूल उड़ती हुई नहीं मिलनी चाहिए। फतेहाबाद रोड पर चल रहे स्मार्ट सिटी के कामों को चाहें तो फिलहाल रोक दिया जाए। ताजमहल का दीदार अमेरिकन राष्ट्रपति के लिए यादगार बन जाए, इस बात का ध्यान सभी अधिकारियों को रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button